- अरविंद केजरीवाल के उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा 25 मार्च को

- साझा प्रत्याशी की भी संभावना, राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा किसी पार्टी का नहीं मिला कोई प्रस्ताव

VARANASI: भाजपा के मोदी रथ को रोकने के लिए बनारस से आम आदमी पार्टी आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल बनारस से ताल ठोकेंगे। जी हां, आम आदमी पार्टी ने बनारस से उन्हें लड़ाने की पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि पार्टी इसकी औपचारिक घोषणा बनारस में ख्भ् मार्च को होने वाली रैली में करेगी। मंगलवार को मीडिया से मुखातिब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने पार्टी की इस मंशा का इजहार किया। कहा, मोदी को टक्कर देने की कूबत सिर्फ आम आदमी पार्टी में है क्योंकि आम आदमी उसके साथ है।

खत्म होगा नूरा कुश्ती का खेल

संजय ने मीडिया को बताया कि आम आदमी पार्टी भारतीय राजनीति में अब तक चल रही नूरा कुश्ती के खेल को खत्म करने के प्रयास के तहत बनारस से अरविंद केजरीवाल को ला रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टियों में आपसी समझौता रहता है जिसके तहत वे पार्टी के बड़े लीडर के आगे अपना कोई बड़ा लीडर नहीं उतारते। लेकिन आम आदमी पार्टी यह खेल खत्म करेगी। मोदी के गुजरात विकास मॉडल को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में पिछले दस सालों में आठ सौ से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। इसके अलावा गुजरात एक लाख 80 हजार करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है। ऐसे एक नहीं दर्जनों झूठ हैं जिसकी बदौलत नरेन्द्र मोदी लोगों से वोट की मांग कर रहे हैं।

ख्फ् नहीं ख्भ् को आयेंगे केजरीवाल

ख्फ् मार्च को वाराणसी के बेनियाबाग मैदान में प्रस्तावित अरविंद केजरीवाल की रैली अब ख्भ् मार्च को होगी। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने एमएलसी चुनावों के मद्देनजर ख्फ् मार्च को बनारस में रैली की इजाजत देने से इंकार कर दिया है। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि सुरक्षा में मद्देनजर ख्फ् मार्च को रैली की इजाजत नहीं दी जा सकती। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने मीडिया से इसकी पुष्टि भी की है।

म्0 हजार का है टारगेट

आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट्स व डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर्स की मीटिंग भी हुई। जिसमें रैली में उन्हें म्0 हजार से अधिक लोगों को एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हर कोऑर्डिनेटर को अपने क्षेत्र से लेागों को लाने को कहा गया है। पार्टी ने लोगों को कहा है कि अरविंद केजरीवाल की यह रैली सिर्फ बनारस नहीं बल्कि पूरे पूर्वाचल व आसपास के लोकसभा सीट्स पर गहरा प्रभाव डालेगी।

अरविंद होंगे साझा कैंडिडेट!

डॉ संजय ने बनारस में अरविंद केजरीवाल को मोदी के खिलाफ साझा प्रत्याशी बनाये जाने के प्रश्न पर कहा कि अभी तक किसी भी पार्टी की ओर से इस तरह का प्रस्ताव नहीं आया है। यह पूछे जाने पर कि अगर प्रस्ताव आया तो? इसके जवाब उन्होंने सुरक्षित रहते हुए दिया। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव नहीं आया है। इस बारे में पार्टी का निर्णय होगा। मैं आपको पार्टी द्वारा किये गये निर्णय को बताने आया हूं। इसके बाद उन्होंने तुरंत बात को बदल दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता के इस तरह बचाव की मुद्रा ने अरविंद केजरीवाल के साझा प्रत्याशी के मसले को हवा दे दी है।