LUCKNOW: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ड्यूटी से गायब रहने के कारण वीसी प्रो। रविकांत ने दो सीनियर डॉक्टर्स को नोटिस देकर चेतावनी दी है। वीसी ने गुरुवार को सभी विभागों से अटेंडेंस रजिस्टर मंगा लिए थे। पिछले क्0 दिनों में यह दूसरी बार था जब वीसी ने अचानक सभी विभागों से अटेंडेंस रजिस्टर मंगा लिए। जांच पड़ताल के बाद उन्होंने सर्जरी विभाग के एक डॉक्टर और मेडिसिन विभाग के एक डॉक्टर को चेतावनी दी है। इससे पहले भी उन्होंने क्लासेज में औचक निरीक्षण कर सर्जरी विभाग में एक डॉक्टर को क्लास से गायब पाया था और वह स्वयं क्लास लेने लगे थे। उन्हाेंने सभी फैकल्टी को क्लास और ओपीडी में समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।