- महिला डॉक्टर ने चौक कोतवाली में दर्ज कराया केस

- शादीशुदा डॉक्टर को केजीएमयू ने किया निलंबित

LUCKNOW: किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के बाल रोग विशेषज्ञ ने एक महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर कई दिनों तक उसका शारीरिक शोषण किया। महिला डॉक्टर ने जब शादी का प्रस्ताव रखा तो डॉक्टर ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला डॉक्टर ने शुक्रवार देर रात चौक कोतवाली में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। केजीएमयू ने आरोपी डॉक्टर को निलंबित भी कर दिया है।

नर्सिग होम में हुई दोस्ती

केजीएमयू के बाल रोग के सीनियर रेजीडेंट डॉ। नवीन कुमार चौक के ही एक नर्सिग होम में प्राइवेट प्रैक्टिस करता था। इसी दौरान उसकी नर्सिग होम में तैनात महिला डॉक्टर से दोस्ती हो गई। महिला डॉक्टर ने बताया कि डॉ। नवीन शादीशुदा था, लेकिन उसने बताया था कि पत्नी से उसके ताल्लुकात अच्छे नहीं हैं और दोनों अलग-अलग रहते हैं। डॉ। नवीन की यह झूठी कहानी सुनकर महिला डॉक्टर को उससे सहानभूति हो गई और दोनों काफी करीब आ गये।

दिया शादी का झांसा

डॉ। नवीन ने महिला डॉक्टर को शादी का झांसा भी दिया था। उसका कहना है कि शादी की बात कहकर उसके साथ रेप भी किया था। करीब ढाई महीने से जब वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो डॉ। नवीन से उससे दूरी बढ़ाना शुरू कर दिया। कई बार उसका फोन भी काटने लगा था। डॉ। नवीन की हरकत से परेशान होकर महिला डॉक्टर ने इस मामले को पुलिस तक ले जाने की धमकी दी थी। जिस पर डॉ। नवीन ने उसे फोन कर उल्टा धमकी दी थी। फोन कॉल की धमकी की रिकॉर्डिग को बेस बनाते हुए महिला डॉक्टर ने शुक्रवार देर रात चौक थाने में शिकायत की।

केस दर्ज न होने के लिए बनाया दबाव

शुक्रवार को दोबारा धमकी मिलने पर महिला डॉक्टर चौक थाने पहुंची और अपने साथ हुई धोखाधड़ी व रेप की शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल फोन की रिकॉर्डिग को जांच के लिए कब्जे में ले ली। पुलिस ने शिकायत पर डॉ। नवीन को चौक के पास से देर रात गिरफ्तार कर लिया। रात में डॉ। नवीन ने केस दर्ज न हो इसके लिए न केवल महिला डॉक्टर बल्कि पुलिस पर भी दबाव बनाने का प्रयास किया। यहीं नहीं प्रशासनिक पद पर तैनात डॉ। नवीन के ससुर ने भी पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया था।

डॉक्टर भेजा गया जेल

डॉ। नवीन मूल रूप से चुनार मिर्जापुर का रहने वाला है। वह वर्तमान में निराला नगर एरिया में रह रहा है। उसकी की पत्नी भी डॉक्टर है और वह भी केजीएमयू से पढ़ाई रही है। डॉ। नवीन झांसी मेडिकल कॉलेज से मेडिसीन में एमबीबीएस किया है और बीएचयू मेडिकल कालेज एमडी किया। 2015 में केजीएमयू के बाल रोग विभाग में सीनियर रेजीडेंट के पद पर तैनात है। महिला डॉक्टर की तहरीर पर चौक पुलिस ने 376,420,506 आईपीसी की धारा में केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया। सीजीएम- फाइव की कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।