-खगडि़या में 12 और पटना में 5 कोरोना के नए केस मिले

PATNA

: कोरोना मरीजों के मामले में अब तक सबसे आगे चल रहे पटना को खगडि़या ने पीछे छोड़ दिया। गुरुवार को खगडि़या में 12 नए पेशेंट मिले जबकि पटना में पांच। इसी के साथ खगडि़या प्रदेश में सबसे बड़ा कोरोना पेशेंट वाला जिला बन गया। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 269 हो गई है। वहीं, पटना में कोरोना के 268 पेशेंट मिल चुके हैं। कोरोना पेशेंट की मौत के मामले में भी खगडि़या पटना से आगे है। यहां तीन संक्रमित की मौत हो चुकी है जबकि पटना में दो पेशेंट की मौत हुई है। गुरुवार को राज्य में कोरोना के 126 पेशेंट मिले। इसी के साथ राज्य में कोरोना पेशेंट की संख्या 4452 हो गई है।

मृतकों की संख्या 29 हुई

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें शिवहर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग के सथ ही बेगूसराय के 84 वर्षीय बुजुर्ग और एक कटिहार निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग हैं। इन दोनों की मौत इलाज के दौरान कोविड विशेष अस्पताल एनएमसीएच में हुई है, जबकि एक मौत कटिहार में हुई। तीन लोगों की मौत के बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है।

29 जिलों से मिले 126 संक्रमित

वैशाली : 12

पूर्णिया : 13

खगडि़या : 12

गोपालगंज : 10

नवादा : 7

सुपौल : 7

रोहतास : 7

जहानाबाद : 7

भागलपुर : 6

पटना : 5

सहरसा : 4

गया : 4

बांका : 4

मधेपुरा : 4

बेगूसराय : 3

नालंदा : 3

अरवल : 2

दरभंगा : 2

जमुई : 2

समस्तीपुर : 2

सारण : 2

मुजफ्फरपुर : 1

मुंगेर :1

पू। चंपारण : 1

औरंगाबाद : 1

कैमूर : 1

लखीसराय : 1

सीतामढ़ी : 1