- खेल गांव पब्लिक स्कूल के वासुदेव शर्मा ने विभिन्न स्पर्धा में झटका पांच गोल्ड

pryagraj: खेल गांव पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नेशनल जिमनास्टिक चैंपियन के तीसरे दिन भी प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल गांव पब्लिक स्कूल के वासुदेव शर्मा ने विभिन्न स्पर्धाओं में पांच गोल्ड प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्हें गोल्डन ब्वॉय की उपाधि से नवाजा गया। पुरुष जिमनास्टिक की अंडर 14 टीम की व्यक्तिगत स्पर्धा में पब्लिक स्कूल के वासुदेवा को फ‌र्स्ट, करण गुप्ता को दूसरा और मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल हरियाणा के रूद्र प्रताप सिंह को तीसरा स्थान मिला।

अंडर-14 के अलग वर्ग में छात्रों ने मारी बाजी

अंडर 14 पुरुष वर्ग के फ्लोर एक्सरसाइज में स्कूल के वासुदेव को पहला, करन को दूसरा और सेण्ड विसेण्ट स्कूल महाराष्ट्र के आर्यन निकोसे को तीसरा स्थान मिला। पॉमेल हॉर्स में उसी स्कूल के विक्रम सिंह पहला, मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल हरियाणा के रुद्र प्रताप सिंह को दूसरा और खेलगांव स्कूल के करन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहा। स्टिल रिंग्स में उसी स्कूल के वासुदेव पहला, मेजर आर एन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल हरियाणा के रुद्र प्रताप को दूसरा और खेलगांव स्कूल के करन को तीसरा स्थान मिला। वॉल्टिंग टेबल में खेलगांव स्कूल के वासुदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वही करन गुप्ता को दूसरा और मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल हरियाणा के रुद्र प्रताप को तीसरा स्थान मिला।