छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: विश्वविद्यालय के खिलाडि़यों के लिए पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2020 का उद्घाटन भुवनेश्वर के कीट यूनिवर्सिटी में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने किया। इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय समेत देश के 159 विश्वविद्यालयों से 17 खेलों में टीमें भाग ले रही हैं। यह खेल एक मार्च तक चलेगा।

इस प्रतियोगिता में कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के पांच तीरंदाज रिकर्व इवेंट में भाग ले रहे हैं। तीरंदाजी का यह खेल 26 फरवरी तक चलेगा। केयू की तीरंदाजी टीम का रिकर्व इवेंट में शनिवार को डबल 70 मीटर का क्वालीफाइंग टेस्ट हुआ। इसमें पुरुष वर्ग में सौरभ मुखी तथा महिला वर्ग में कोमालिका बारी, बसंती बिरुवा, अंजलि गोंड तथा सुमन पूर्ति ने भाग लिया एवं क्वालीफाइंग स्कोर लाकर आगे के मैच के लिए क्वालीफाइ कर गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज गे्रजुएट कॉलेज की कोमोलिका बारी ने सर्वाधिक 665 स्कोर किया। उद्घाटन सत्र में खेलमंत्री ने कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम के तीरंदाजों से भी मिले।

संघ के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकू) के चुनाव में अपना अहम योगदान निभाते हैं। यह बातें टाकू एवं को-ऑपरेटिव कॉलेज शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ। राम प्रवेश ने कही। वे को-ऑपरेटिव कॉलेज में शनिवार को आयोजित कॉलेज शिक्षक संघ के नव चयनित पदाधिकारियों व शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में को-ऑपरेटिव कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष कॉमर्स विभाग के डॉ। संजीव कुमार सिंह, सचिव कॉमर्स विभाग के डॉ। अशोक रवानी, कोषाध्यक्ष कॉमर्स विभाग के डॉ। कृष्णा प्रसाद तथा उपाध्यक्ष राजनीतिक विज्ञान विभाग के डॉ। आरएसपी सिंह को स्वागत किया गया। मालूम हो कि 20 फरवरी को शिक्षक संघ के चुनाव की प्रक्रिया हुई थी। इसमें सभी पदों के लिए एक-एक शिक्षक ने ही नामांकन किया था। इस कारण वे निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिये गए थे। शनिवार को निर्विरोध चयनित सभी पदाधिकारियों का स्वागत समारोह हुआ। नवचयनित पदाधिकारियों ने कहा कि वे कॉलेज के शिक्षकों के हित में कार्य करेंगे और कॉलेज संगठन की गरिमा को बनाये रखेंगे। स्वागत समारोह में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ। वीके सिंह, डॉ। विजय कुमार पीयूष, डॉ। राजेंद्र भारती, चुनाव पदाधिकारी डॉ। संजय यादव, डॉ। केएम महतो, डॉ। संजय नाथ समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।