मरियाडीह में सोमवार को एक प्रधान के गुर्गो ने दिया अंजाम

ALLAHABAD: मरियाडीह इलाके में सोमवार की दोपहर एक प्रधान और उसके गुर्गों ने पहले एक व्यवसायी के साथ जमकर पिटाई की फिर जबरन जबरन गाड़ी में खींच ले गए। पत्‍‌नी ने किसी अनहोनी की आशंका में कंट्रोल रूम को पति के अपहरण की सूचना दी। इस पर कंट्रोल रूम से मैसेज फ्लैस किया गया लेकिन पुलिस ने इसे सीरियसली नोटिस लेने के स्थान पर यह बताना शुरू कर दिया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है।

महिला ने लगाया अगवा का आरोप

मरियाडीह का रहने वाला इब्बन मांस कारोबारी है। सोमवार को दिन में वह घर के बाहर बैठा था, तभी कुछ लोग कार से पहुंचे। उन्होंने किसी बात पर इब्बन से झगड़ना शुरू कर दिया और बात बढ़ने पर उसे अपनी कार में खींच लिया और चले गए। इसकी जानकारी उसकी पत्‍‌नी को हुई तो बाहर आकर शोर मचाने लगी। तक वे लोग महिला के आंखों से दूर जा चुके थे। महिला ने तुरंत जानकारी कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम से अगवा होने की जानकारी प्रसारित होते ही धूमनगंज पुलिस अगवा हुए व्यक्ति को ढूंढने में जुट गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इब्बन की पत्नी फातिमा का कहना है कि वर्तमान एक प्रधान के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। महिला का कहना है कि प्रधानी के चुनाव में पति वर्तमान प्रधान के विरोध में खड़े प्रधान प्रत्याशी के एजेंट थे। इसी को लेकर प्रधान मेरे पति से बैर रखते हैं।

दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन का विवाद सामने आ रहा है। किसी को अगवा नहीं किया गया है। सच्चाई क्या है, इसका पता लगाया जा रहा है।

आलोक मिश्रा

सीओ सिविल लाइंस