सेंट जॉन (एएनआई)। वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों के कप्तान कीरोन पोलार्ड गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में छह छक्के मारने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यहां एंटीगा में कूलिज क्रिकेट ग्राउंड में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी 20 आई में उपलब्धि हासिल की। इन छह 6 छक्कों के साथ, पोलार्ड हर्षल गिब्स और युवराज सिंह की सूची में शामिल हो गए।

पोलार्ड ने एक मारे 6 छक्के
पोलार्ड ने श्रीलंका के अकिला धनंजय के खिलाफ पारी के छठे ओवर में छक्के मारे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहली गेंद को लॉन्ग-ऑन के ऊपर से मारा, दूसरी गेंद को सीधे मैदान से बाहर भेजा, जबकि तीसरी को लॉन्ग-ऑफ की तरफ छक्का मारा। पोलार्ड यहीं नहीं रुके, उन्होंने चौथी गेंद को मिड विकेट की तरफ से छक्के के लिए भेजा, पांचवीं गेंद एक बार फिर मैदान के बाहर गिरी और ओवर की अंतिम गेंद मिड विकेट की तरफ हवा में उड़ती हुई छक्के की तरफ गई।

युवराज और गिब्स के बाद तीसरे बल्लेबाज
पोलार्ड अब युवराज के बाद सबसे छोटे प्रारूप में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 विश्व कप के दौरान एक ओवर में 6 छक्के मारे थे। जबकि गिब्स ने 2007 में 50 ओवर के विश्व कप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ उपलब्धि हासिल की थी।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk