लंदन (एएनआई)। लंदन में किंग चार्ल्स III और महारानी कैमिला की ताजपोशी को लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं। हालांकि ताजपोशी समारोह से ठीक चार दिन पहले बकिंघम पैलेस के गेट के पास एक व्यक्ति मंगलवार को कारतूस फेंकने के बाद गिरफ्तार हुआ है। इस घटना के बाद से वहां पर सिक्योरिटी और ज्यादा टाइट कर दी गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छह मई को किंग चार्ल्स III की ताजपोशी को देखते हुए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। यह कार्यक्रम भव्य व शाही तरीके से मनाया जाना है। इसमें करीब 2 हजार से ज्यादा लोग खास मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। इस शाही आयोजन में दुनिया के कई देशों से लोग शामिल होंगे।
भूटान में भी राजा का शासन चलता
ब्रिटेन ही नहीं भारत के पड़ोसी देश भूटान में भी राजा का शासन चलता है। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक हैं। इनका जन्म 21 फरवरी, 1980 को काठमांडू में हुआ है। जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भूटान के सबसे कम उम्र के राजाओं में से एक हैं। बता दें कि हाल ही में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने भारत की यात्रा भी की थी। इस दाैरान पीएम माेदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से भेंट की। बता दें कि भूटान के अलावा भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी राजशाही प्रथा थी। हालांकि मई 2008 को नेपाल में संविधान संशोधन के तहत राजशाही प्रथा का अंत कर दिया गया।

International News inextlive from World News Desk