JAMSHEDPUR : भगत नामदेव जी का 749वां प्रकाश उत्सव के मौके पर ह्यूमपाइप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से रविवार को कीर्तन दरबार लगाया गया। यह दरबार गुरुद्वारा के समीप मैदान में बने पंडाल में लगा। सुबह श्री अखंड पाठ का भोग पड़ा। जिसके उपरांत ह्यूमपाइप गुरुद्वारा की स्त्री सत्संग सभा की जसवीर कौर एव अन्य महिला संगत ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। महाराजा रणजीत सिंह सेवा दल की ओर से कीर्तन गायन किया गया। जिसका उपरांत ह्यूमपाइप गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी हरजिंदर सिंह जी ने भगत नामदेव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। जिसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर की सेवा संगत के बीच की गई। कीर्तन दरबार में पहुंचे झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अकाली दल के गुरदीप सिंह, सेंट्रल स्त्री सतसंग सभा की प्रधान सुखजीत कौर, कमलजीत कौर, रविंद्र कौर, अमरजीत कौर, जेवीएम नेता अभय सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ह्यूमपाइप गुरुद्वारा के प्रधान दलवीर सिंह सहित गुरुनाम सिंह, मनजीत सिंह, सरबजीत सिंह, रतन सिंह व जागीर सिंह की भूमिका सराहनीय रही। मंच का संचालन परमजीत सिंह काले ने किया।

अटूट लंगर का हुआ आयोजन

गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के मौके पर रामदास भट्ठा छोटा गुरुद्वारा में रविवार को कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत कीर्तनी ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। जिसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर की सेवा संगत के बीच की गई।

सोनारी गुरुद्वारा में अखंड पाठ

सोनारी गुरुद्वारा में रविवार को श्री अखंड पाठ आरंभ किया गया। इसकी समाप्ति 12 नवंबर को होगी। इस दिन गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव में कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। दूसरी ओर रोटरी क्लब फेमिना की ओर से रविवार को सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एक शव वाहन भेंट किया। जिसका उपयोग क्षेत्र के शव को श्मशान तक ले जाने के लिए किया जा सकेगा। जरूतमदों को वाहन की सेवा मुफ्त में मिलेगी। रोटरी क्लब फेमिना के अध्यक्ष ललिता चंद्र शेखर ने वाहन की चाभी सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान को प्रदान किया गया। इस मौके पर जी खेमका, शरद चंद्रन, बी चंद्रशेखर, हरजीत सिंह विरदी, रविंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, कश्मीर सिंह, सुरजीत कौर, कमलेश कौर, हरजीत कौर, हरजिंदर कौर आदि उपस्थित थे।