-किस करने से सिर्फ प्यार ही नहीं बढ़ता, बल्कि एक दूसरे के प्रति बढ़ता है सम्मान

बरेली:

वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन यानी 13 फरवरी को किस डे यूथ ने खूब इंज्वॉय किया। किस डे वैलेंटाइन वीक का सबसे रोमांटिक दिन माना जाता है। यह दिन खासतौर पर प्यार करने वाले कपल्स के लिए अहम माना जाता है। किस डे पर प्यार करने वाले जोड़े एक दूसरे को किस करते हैं और एक- दूसरे के प्रति अपना अटूट प्यार जाहिर करते हैं। माना जाता है कि इस दिन किस करने से प्यार और भी ज्यादा गहरा हो जाता है। किस करने से सिर्फ प्यार ही नहीं बढ़ता, बल्कि एक दूसरे के प्रति सम्मान को भी बढ़ता है।

इन गिफ्ट की रही डिमांड

-किस डे पर आप अपने पार्टनर को दिल के आकार के आइटम जिस पर आईलवयू या प्यार भरी लाइन लिखी थी।

-टेडी सॉफ्ट टॉय और हार्ट हैंडल मग भी किया गिफ्ट

-किस डे पर प्लास्टिक के रंग बिरंगे फूलों का बुके, फोटो फ्रेम, चॉकलेट, फिंगर रिंग और पर्स आदि गिफ्ट दिए।

-पार्टनर को कोई खास चीज दिलाने के लिए गिफ्ट गैलरी में दिखी भीड़

-जूलरी शॉप पर इयरिंग, नेकलेस या फिर फिंगर रिंग किस डे पर गिफ्ट देने का रहा क्रेज।

-पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर या फिर ड्राइव पर जाकर किया इंज्वॉय

-कपड़े, घड़ी, वॉलेट या अन्य गिफ्ट की भी हुई शॉपिग

-परफ्यूम, कफलिंग या फिर संगीत से जुड़े गिफ्ट की भी रही डिमांड

हेल्थ के लिए होता फायदेमंद

माना जाता है कि किस करना हेल्थ के लिए अच्छा होता है। किस करने से महज 10 सेकंड में 80 मिलियन अच्छे बैक्टीरिया ट्रांसफर होते हैं। ये बैक्टीरिया आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, जिनसे न सिर्फ इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है, बल्कि शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने की ताकत भी मिलती है। किस के दौरान शरीर में एड्रेनालिन नामक हॉर्मोन बनता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में दिल की मदद करता है। कैलोरी घटाने के लिए भी किस करना फायदेमंद है। करीब एक मिनट की किस के दौरान दो से तीन कैलोरी बर्न होती है। इतना ही नहीं, इससे शरीर का मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ जाता है।

लम्बे समय तक रहते हैं स्वस्थ्य

मान्यता है कि किस करने से दिल और दिमाग दोनों खुश होते हैं। एक किस लोगों को युवा बना देता है और दो लोगों के बीच की दूरियों को मिटा देता है। किस करने से स्ट्रेस भी कम होता है। यह व्यक्ति की मनोदशा को भी सुधार सकता है। इसीलिए वैलेंटाइन वीक में किस डे का बहुत अधिक महत्व है। एक शोध में पाया गया कि जो कपल्स नियमित रूप से एक-दूसरे को किस करते हैं, वह लंबे समय तक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।