अपना 36वां जन्मदिन ऐसे किया सेलीब्रेटब

करण ग्रोवर अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु के साथ अपना 36वां जन्मदिन मुंबई से दूर गोवा में मना रहे हैं। दोनों ने इस बार मुंबई की भीड़-भाड़ से अलग रह कर करण का बर्थ डे सेलिब्रेट करने का प्लान किया था। करण और बिपाशा ने वहां खूब मस्ती की। दोनों की मस्ती करते हुए कई फोटोज सामने आए हैं जिन्हें खुद बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। बता दें की साल 2015 में दोनों की फिल्म 'अलोन' आई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण एक-दूसरे के नजदीक आए और दोनों को आपस में प्यार हो गया। फिर 30 अप्रैल , 2016 में दोनों ने शादी कर ली।

बर्थ डे स्पेशल : बिपाशा बसु के साथ तीसरी शादी करने वाले करन सिंह ग्रोवर ऐसे मना रहे बर्थडे

बिपाशा बसु के साथ की तीसरी शादी

टीवी सीरियल 'कितनी मस्त है जिंदगी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले करण ग्रोवर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल करण ने तीन शादियां की हैं। बिपाशा करण की तीसरी वाइफ हैं। बता दें की करण ने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से साल 2008 में की थी। शादी के 10 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद सीरियल 'दिल मिल गए' की को स्टार जेनिफर विंगेट से प्यार हुआ और दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा न चला सका और 2014 में ही दोनों का तलाक हो गया। कहते हैं जेनिफर और करण के तलाक का कारण बिपाशा से करण की फिल्म 'अलोन' के दौराना आई नजदीकियां थीं।   

प्रेगनेंसी की बातों पर आया बिपाशा को गुस्सा कहा, जब हमारी मर्जी होगी तब होगा

बर्थ डे स्पेशल : बिपाशा बसु के साथ तीसरी शादी करने वाले करन सिंह ग्रोवर ऐसे मना रहे बर्थडे

इस तरह की करियर की शुरुआत

साल 2004 में पहली बार टीवी शो 'कितनी मस्त है जिंदगी' में पहली बार नजर आए थे। इसके बाद करण को एक और टीवी सीरियल में काम करने का मौका मिल गया 'कसौटी जिंदगी की'। फिर साल 2007 मे शुरु हुए सीरियल 'दिल मिल गए' में अपने शानदार अभिनय से लड़कियों को अपना दीवाना बना दिया। इस सीरियल के बाद करण को काफी फेम मिला और उन्होंने कई रिएलीटी शोज करने के बाद फिल्मों में एंट्री लेने की ठान ली थी। करण को साल 2015 में फिल्म 'अलोन' से बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला। इस फिल्म में उनकी को स्टार बिपाशा थीं। फिलहाल करण '3 देव' और 'फिरकी' की शूटिंग में व्यत हैं।

इलियाना से पहले ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं छेड़छाड़ का शिकार

बर्थ डे स्पेशल : बिपाशा बसु के साथ तीसरी शादी करने वाले करन सिंह ग्रोवर ऐसे मना रहे बर्थडे

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk