जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आपके लिए यह नया वर्ष एक महान शुरुआत है। इसका अधिकतम लाभ उठाएं। आप शक्तिशाली बनेंगे। यह मौजमस्ती का महीना है। आपके सम्मान और प्रशंसा में बढ़ोतरी के योग हैं। आप वर्ष का आरंभ एक सगाई या शादी या परिवार में किसी सदस्य की बढ़ोतरी करके कर सकते हैं। बीच का माह आपको घरेलू चिंता में व्यस्त रख सकता है। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपके जीवन में प्रबुद्धता बढ़ेगी।
जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
यह एक आश्चर्यजनक समय है और आप इस समय का बेहतर उपयोग कर सकेंगे। प्रेम और इच्छाएं आपके हृदय पर चोट करेंगी। इस माह आपको कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। बीच के महीने में आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं। आप उपमहाद्वीपों की यात्रा कर सकते हैं। आप पर बुजुर्गों का आशीर्वाद है। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, नई दिशाएं सामने आएंगी और आपको एक सफल नागरिक बनने में सहयोग करेंगी।
जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आपका दिमाग तेज है। घर के झगड़ों को सुलझाने की जरूरत पड़ेगी। आपका व्यवसाय आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है। बीच में महीने मेें आप थोड़ा सुकून पाएंगे। आप अपने जीवन में अपने अतीत को भुलाना चाहते हैं। यदि कोई पुरानी बीमारी आती है तो तत्काल उसका चिकित्सीय उपाय करें। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आप आशा और धन की ओर भागेंगे।
जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
कई सारी घरेलू व्यवस्थाओं में आप लिप्त रहेंगे। प्रेम आपसे लुका-छिपी का खेल खेलेगा। आपके सामने नए परिदृश्य खुलेंगे। बीच के माह में आप कठिन परिश्रम करेंगे। ईनाम और पारितोषिक, प्रसंशा और सराहना भी मिलेगी। आपका सम्मान दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जाएगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपके विचार भविष्यवादी होंगे और आपकी प्रखरता लगातार चमकेगी। परिवार की ओर से हर प्रकार की चिंता दूर होगी।
जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
यह माह आपको काफी प्रोत्साहन देगा। व्यय, प्रेम, इच्छाएं, धन और मिठास आपको मिलेगी। बीच का महीना व्यक्तिगत प्रगति को आगे बढ़ाएगा। आप उन उत्तरों को खोजेंगे, जिन्हेंं आपकी आत्मा को आवश्यकता है। आप ग्रोथ चाहते हैं इसलिए मेहनत काफी करनी पड़ेगी। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप यात्रा पर जाने योग्य बनेंगे। आपको पारिवारिक अवकाश कम मिलेगा। यह महीना आपके लिए काफी रोमांचक रहेगा।
जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप प्रगति करेंगे। नए परिदृश्य खुलेंगे। बीच के माह में बहुत सी निराशाएं आपके जीवन में आएंगी। परिवर्तन, प्रसार, आध्यात्मिक जागृति और बहुत सी नई अनुभूतियां मिलेंगी। आप एक आदर्श व्यक्ति के रूप में आगे बढ़ेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, परिस्थितियां संतुलन में आ जाएंगी। बहुत से घरेलू कामकाज पूरे होंगे। आप नियमों और विनियमों को तोड़कर स्वतंत्र होने की कोशिश करेंगे। परिवार की ओर से आपको मदद मिलेगी।
जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप चंचल स्वभाव के होंगे। इस माह यात्रा और बहुत सी खरीदारी हो सकती है। आप लापरवाही से धन खर्च करेंगे। आपका जीवन मनोरंजक होगा। बीच के महीने में आपको थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। यह ऐसा समय है जब आप पूरी तरह खुद को बदलता महसूस करेंगे। आपकी आदतें बदलेंगी। आप योग और प्राकृतिक चिकित्सा का सहारा लेंगे। आपकी प्रतिभा चारो ओर फैलेगी।
जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
यह सृजन का समय है। इसमें आपको इनाम और पारितोषिक प्राप्त होंगे। बहुत से घरेलू कामकाज ऐसे होंगे, जिसमें आप काफी व्यसत रहेंगे। बीच के महीने में आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। आप लोगों की प्रशंसा पाएंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपका व्यय बढ़ेगा। आपकी प्रेम और इच्छाएं पूरी होंगी। आपकी ऊर्जा सकारात्मक है, जिससे आप लोगों को अपने स्वभाव से आकर्षित करने में सफलता प्राप्त करेंगे।
जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
यह माह आपके लिए उलझन, मनोवेग परिवर्तन, विलासिताएं, पलायनवादी प्रवृत्तियां और झूठ के आने का संकेत देगा। आपका संसार घबराहट में है। बीच का माह आपको लोगों के साथ जोड़ेगा। पार्टियों और मौज-मस्ती का भी मजा ले पाएंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप में नई ऊर्जा का संचार होगा। आप में नई ऊर्जा पैदा होगी। आप कठिन परिश्रम करने से पीछे नहीं हटेंगे। आपके परिवार को आपकी काफी जरूरत है।
जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आपकी समझदारी में साहसिक कार्य, खतरा और जुआ भी हो सकता है। आपका अहंकार आप पर हावी होगा। बीच के माह में घर की ओर से व्यय अधिक होगा। बुजुर्गों का स्वास्थ्य, सगे भाई-बहन और बच्चे आपकी प्रमुख चिंता हैं। यह क्षण प्रयत्न का होगा। राजस्व संबंधी मामले आपको अपनी ओर खींच सकते हैं। इस माह कोई नीरस क्षण नहीं मिलेगा। इस क्षण का अच्छे से उपयोग करें। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपकी इच्छाशक्ति बढ़ेगी।
जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप संसार के लोगों से जुड़ेंगे। आप नई अनुभूतियों से भरेंगे। बीच के माह में लंबी यात्रा होने के संकेत हैं। आपका दिमाग चंचल है। आप ऐसी शक्ति से भरे हैं कि आपको कोई भी परास्त नहीं कर पाएगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा। आप अपने सपनों को पूरा करने में सफल होंगे। आपकी सृजनात्मक प्रवृत्तियां काफी अच्छी हैं। यदि आप मीडिया में हैं तो आपको प्रशंसा मिलेगी। परिवार की ओर से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप कई नए लोगों के साथ जुड़ेंगे। बीच का माह आपको लंबी यात्रा पर ले जा सकता है। यहां तक कि तीर्थ यात्रा पर भी। आप नेटवर्किंग के माध्यम से लोगों को अपना बना रहे हैं। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा और वर्ष का अंत होगा आप भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए तेजी के साथ आगे बढ़ेंगे। आपका व्यवसाय बढ़ेगा। मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। आपकी प्रसन्ना के दिन वापस आएंगे। परिवार के साथ आपसी तालमेल और सामंजस्य बेहतर होने के संकेत हैं।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk