January, 2018

आप अपने दिन की शुरुआत एक सूरजमुखी के फूल की तरह करेंगे। आप जो भी काम करेंगे उसमें एक स्पर्श होता है। आप घरेलू मुद्दों को शांति से निपटाएंगे। आपके फैसले शानदार, फायदेमंद और संतोषजनक होंगे। सच्ची रचनात्मकता, बौद्धिक प्रतिभा, यहां तक की बुद्धिमत्ता से खुशी और रिश्तों में सफलता मिलेगी। आपके पास सभी सही कौशल और सही विचार हैं। ग्लैमर, प्रेरणा, धृष्टता आपको उन उपलब्धियां और सफलता प्रदान करता है, जो आपको सबसे अधिक महत्व देते हैं। यहां निजी संबंध ही आपको पूरी तरह से सार्थक बनाते हैं। आपके साथ शुरुआत से ही अच्छा चल रहा है। ये साल आपके लिए व्यक्तिगत और पेशेवर, दोनों क्षेत्रों में विकास और प्रगति के लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा है। आपको बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी और आप के पास धन की कमी नहीं होगी। इस साल आप पर भगवान गणेश की कृपा रहेगी, जिससे आप को कई फायदे होंगे।

जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

February, 2018

इस माह आप ध्यान, चिंतन, अपने भीतरी स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एकांत की तलाश करेंगे। यह आपको आध्यात्मिकता की ओर ले जाएगा। दूसरी तरफ आप लोगों से उत्साह व आत्मविश्वास के साथ मिलेंगे, जो आपको सफलता की ओर ले जाने में बहुत मददगार साबित होगा। मनोरंजन, आतिथ्य, सामाजिक कार्यों में आप समान रूप से सक्रिय हो जाएंगे। इस माह आप अपने परिवार, प्रियजनों और अपने आपसे बहुत करीब होंगे, जितना कि पहले कभी भी नहीं थे। आपके लिए आपकी विरासत और वंश की जड़ें पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होंगी। आप अपनी चेतना अैर जागरूकता से उन्हें अधिक मजबूती से ठीक करने की कोशिश करेंगे। आपको कई यात्राएं भी करनी पड़ सकतीं हैं। इस माह आपके सपने सच हो सकते हैं। लंबे समय से जगी उम्मीद, महात्वाकांक्षाएं और इच्छाएं अब वास्तविक रूप ले सकती हैं। साल के दूसरे माह में आप अपनी उपलब्धियों को महसूस करने में सफल रहेंगे।

जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

March, 2018

जिस तरह से आप काम करते हैं, उसके आप आदि नहीं है, लेकिन आप बहुत ध्यान देने वाले, दृढ़ संकल्प तथा उदार हैं। यही गुण हैं जो आपको आपके हर कार्य क्षेत्र में आगे बढऩे में निर्देशित करेंगे। आपको समस्याओं और विवादों का भी सामना करना पड़ सकता है। परिवार की संपत्ति से संबंधित विवाद भी हो सकते हैं। आप अपने पेशेवर जीवन/करियर/नौकरी में प्रभावशाली रूप से सफल होंगे। आपने 2018 की शुरुआत में जो सपने देखे हैं उन्हें पूरा करने में आपके विरोधी बाधक हो सकते हैं। यह कुछ महीनों तक जारी रहेगा। यह माह आप को पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा। आप अपने व्यवहार से अपने माता-पिता, जीवनसाथी व बच्चों के साथ रिश्तों को मजबूत करेंगे। आपको यह लगता होगा कि आप हर क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन आपको अभी अपने परिवार के लिए कुछ समय निकालने की जरूत है जो आपको बहुत ही प्रिय हैं।

जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

April, 2018

आपको साल के चौथे माह अपनी वित्त स्थिति पर बहुत मजबूती से ध्यान देने की आवश्यकता है। धन और सुरक्षा के बारे में अपने दृढ़ विश्वास के अनुसार आपको कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। हालांकि, पारिवारिक मामलों में यह साहस दिखाने का समय नहीं है। आपको परिवार में विवाद और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिन्हें आपको समझदारी से सुलझाना होगा। आप जान-बूझकर अपने जीवन की गति धीमा कर देंगे, जिस पर आप जी रहे हैं और आप अपनी चीजों को आसान बनाने के लिए प्रयास करेंगे। आप जिन लोगों के करीब हैं उनके लिए अपनी शैली और भावनाओं को लेकर आप कोई प्रयास नहीं करते हैं। हालांकि, यह समय के साथ बदल जाएगा। अपकी सभी चिंताएं दूर होंगीं। आत्मसंतुष्टि के लिए आपके व्यक्तिगत समीकरण सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। यह आपके सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन को ग्लैमर की ओर ले जाएंगे। आप कृपालु, जिंदादिल और मानवीय व्यक्तित्व वाले इंसान हैं।

जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

May, 2018

इस माह आपको कई जगहों पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है। आपने बहुत ही उदारता से सभी मोर्चों पर खर्च किया है। आपके पास पैसा रहेगा, लेकिन अब आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आप बेवजह किसी भी सौदों पर भुगतान न करें। आपका जीवन बहुत आराम, सुकून व आसानी से बीतेगा। यह माह आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। इस माह आप अलग-अलग तरह के बड़े लोगों के साथ अपने अच्छे संबंध बनाने में सफल रहेंगे। आपको अपने परिवार, प्रियजन व वृद्ध लोगों, जो आप पर निर्भर हैं, उनके लिए वफादार बनाने की जरूरत है। आप में कौशल दक्षता,  एकाग्रता रहेगी। आप सामाजिक, आनंददायक ओर मजेदार गतिविधियों में समान रूप से भाग लेंगे। आपकी संवेदनशीलता आपको और लोगों से हमेशा सबसे अलग करती है। यह आपको नई कार्यप्रणाली बनाने के लिए पे्ररित भी करेगी। यह समय आपके मानसिक बदलाव का रहेगा, जो आपको रहस्यमय और असाधारण चीजों की ओर आकर्षित करेंगी। आपको एहसास होगा कि आपकी शक्ति, सामथ्र्य और उद्देश्य आपके परिवार के लोगों व दोस्तों को आनंद दे सकती है।

जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

June, 2018

इस माह आपको अहसास होगा कि आप अपनी सामथ्र्य, उद्देश्य से सभी रिश्तेदारों को एक बंधन में बांधने में सफल हो सकते हैं। आपकी राशि में आपकी बढ़ी शक्ति, जागरूकता और गतिविधि साफ नजर आ रही है। इस माह आपके लिए कई लाभ इंतजार में हैं। आपकी इच्छा पूर्ति और सपने की प्राप्ति हो सकती है। आपके लिए रिश्ते, संबंध और पेशेवर भागीदारी के लिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के व्यक्तिगत बंधन सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहेंगे, जो भविष्य के लाभ की ओर ले जाएंगे। सफलता के सभी मापदंड पुरस्कार और मान्यता आपको प्राप्त होंगे। अधिक पैसा, अधिक सुविधाएं अधिक लाभ, आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत करते हैं। आपने जिस तरह से सोचा था कि आपके सपने सच नहीं हो रहे हैं तो वह अब पूरे होने लगेंगे और अन्य सपने व महत्वाकांक्षाएं आपका ध्यान अपनी ओर केंद्रित करेंगे।

जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

July, 2018

आपकी क्रिएटिविटी जबरदस्त है। इसी गुण की वजह से आपके आकर्षण और करिश्मे का जवाब नहीं है। रिश्तों में फिर से विश्वास के साथ आप लोगों के चहेते बन जाएंगे। अपको पता चलेगा कि आपके रुझानों में एक गतिशील विपरीत बदलाव आया है। इस माह घरेलू परिदृश्य आपका सबसे अधिक समय और ध्यान खीचेंगे। ऐसा नहीं है कि आप अपने काम को प्राथमिकता नहीं देंगे। आप अपने काम और आनंद दोनों में परिवार की भागीदारी के साथ एक अच्छा समय बिताएंगे। आप इस माह निजी और प्राइवेट दोनों जगहों पर अपनी इच्छा से एक बहुत ही अहम भागीदारी निभाएंगे। आप अचानक से छुट्टी लेकर आराम और आसान जीवन जीने वाले इंसान हैं। आपने तय किया है कि आपकी पहली प्राथमिकता आपका परिवार है, जो आपके दृढ़ निश्चय और विश्वास को दर्शाता है। आपके लिए आत्मसमान बहुत महत्वपूर्ण होगा।

जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

August, 2018

आप अपने व्यस्त, दिनचर्या में शांति के एक छोटे से अंतराल के रूप में पिछली अवधि में वापस देख सकते हैं। जिन गतिविधियों को आप बंद कर रहे थे वे फिर से अचानक आपके सामने आ जाएंगी और वह उसी स्पीड से आएंगी जिस स्पीड से आपने छोड़ दिया था। आप सामाजिक रूप में एक उज्जवल सितारे के रूप में चमकेंगे। आप एक गहरे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं जिसे आप दूसरों को दिखाना नहीं चाहते हैं आप अपनी मन की बात अपने तक ही सीमित रखेंगे। आप अपनी जीवन शैली में परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं। आप खुद के आंतरिक मूल्यों के बारे में भी सोचेंगे। आप यह समझना चाहते हैं कि कैसे आपकी गहरी जड़ें और मौलिक परिवर्तन होने चाहिए और इन्हें बनाने के लिए आप इच्छुक और उत्सुक दोनों है। यह सिर्फ बोरियत नहीं है, यह सिर्फ आपकी सोच है यह एक दृढ़ विश्वास है, आप इस पर कार्य करना चाहते हैं।

जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

September, 2018

इस माह आपकी राशि सक्रिय होने जा रही है, इसी कारण अब आपके पास कई नए अवसर आने वाले हैं, जो आपको नई उपलिब्धयों की ओर ले जाएंगे। आपके पास जितनी अधिक दक्षता, कौशल और विशेषज्ञता होगी आपको उतना अधिक फायद होगा। आपको यह पता है कि सफलता आपको कैसे पानी है और भविष्य के किस रास्ते पर जाना है। यह अवसर आपके आर्थिक क्षेत्र से संबंधित होंगे। आप अपने जीवन में अपनी भूमिका और अपनी जिम्मेदारियों से कार्य करने, परिवार के लिए और स्वयं के बारे में खुद को स्वीकार करने में सक्षम होंगे। आपकी व्यक्तिगत वृद्धि और विकास इस अवधि में महत्वपूर्ण होगी। प्यार और परिवार के लिए यह माह सुखदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। विशेष रूप से बच्चे और जीवन साथी के साथ संतुष्ट क्षणों को आप निर्मित करेंगे। आपके करीबी संबंधों में प्यार और स्नेह, दोनों रहेंगे।

जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

October, 2018

इस माह आप पर काम का अधिक दबाव रहेगा। जिससे आप बहुत तनाव महसूस करेंगे। आपके लिए यह माह भी सफलता और उपलब्धियों का समय है। हालांकि, वर्ष की पहली छमाही शानदार नहीं है। अब आपके जीवन में पिछले साल के तनाव, चिंताएं, भय और परेशानियों के दूर होने का समय आ गया हैं, जो अब आप से दूर हो जाएंगी, जिससे आपको मन की शांति, सुकून व स्थिरता का अनुभव होगा। कार्य/व्यवसाय/करियर में आपको बहुत सफलता मिलेगी। वास्तव में आप सफल तो रहे हैं, लेकिन यह समय आपको और ऊंचाईयों पर ले जाएगा। इस माह आपको परिवार के साथ घूमने का अवसर मिलेगा, जिसमें आपका बहुत अधिक खर्च होगा, जो आपके बजट के बाहर होगा, फिर भी आपको खर्च करना पड़ेगा। आप पर भगवान गणेश की कृपा रहेगी, जो आपको विषम परिस्थितियों का सामना करने का हौसला देंगे। इस माह आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। आप शारीरिक रूप से खुद बेहतर महसूस करेंगे ।

जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

November, 2018

इस माह आपको महसूस होगा कि आप अकेले नहीं रह सकते। आप लोगों से जनसंपर्क के लिए तैयार रहेंगे। नए स्थान आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगे। नए दोस्त आपको उत्साहित और उत्तेजित करेंगे। उनसे आपके साथ विचारों, मान्यताओं, उम्मीदों और योजनाओं का आदान-प्रदान होगा, जिससे आपके जीवन में उत्साह, ऊर्जा, जिजीविषा, सभी में अद्भुत परिवर्तन होंगे। आपको नए सामाजिक संपर्क और दोस्त बनाने का अवसर मिलेगा। आप इस अवसर का लाभ उठाने में सफल होंगे। आप नए और पुराने दोस्त, यहां तक अपने प्रतिद्वंद्वियों, प्रतियोगियों, दुश्मनों सभी के साथ बातचीत करेंगे, हो सकता है इसमें आपका तरीका अलग-अलग हो। आप अपने आपसे आश्वस्त, ऊर्जा से भरे, साहसी, कुछ भी कर लेने के लिए तैयार रहेंगे। आपको सामाजिक समारोहों और कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसमें आप बहुत लोकप्रिय रहेंगे। आप में ईमानदारी, देखभाल और स्नेह का भाव पैदा होगा।

जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

December, 2018

साल के अंतिम माह में आपको कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आप मन की शांति के लिए आध्यात्म की ओर जा सकते हैं, जिससे आपको पता चलेगा कि सच्चे मूल्य और आदर्श आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। वे आपकी मानसिकता का हिस्सा होंगे। उत्कृष्टता और सफलता पाने की आपकी इच्छा इस माह भी अन्य माह के समान ही रहेगी। हालांकि, अब आप आध्यात्मिक, नैतिक सामाजिक और निजी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए व्यक्तिगत वृद्धि और विकास के लिए प्रयास करेंगे। आप अपने व्यक्तिगत मूल्यों, आदर्शवाद, यहां तक कि प्रतिबद्धता को प्रदर्शित या दिखाने का प्रयास नहीं करेंगे। यह सब आपके व्यवसायिक और व्यक्तिगत संबंधों को प्रदर्शित करने के लिए बाध्य होंगे। आपको नए क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के लिए नई चुनौतियां का सामना करना होगा, जिससे आप नए कौशल हासिल करने में सफल रहेंगे। आपको लगता है कि आपको बाहर सबसे ज्यादा खुशी मिलती है, लेकिन आप इस मामले में गलत साबित होंगे। आपको पारिवारिक संपत्ति से संबंधित विवादों और तकरारों का सामना करना पड़ सकता हैं। सभवत: पारिवारिक धन या जीवनसाथी से तलाक के लिए बातचीत हो सकती है।

जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk