January, 2018

आपने अपने घर को व्यवस्थित करने का बहुत प्रयास किया है। लिहाजा अब आपको लगेगा कि आप आराम करें, छोटी खुशियों का आनंद उठाएं और जिंदगी का मजा लें। आपको पार्टियों, सामाजिक समारोहों, मनोरंजन और उत्सव के मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मजेदार और रोमांस से भरे सुखद पलों का आप लुत्फ उठाएंगे। आप महसूस करेंगे कि आप अधिक व्यावहारिक और शांत हैं। आपके लिए वित्त एक बड़ा मुद्दा है, जो आपकी आय या व्यय दोनों को प्रभावित करेगा। आपके व्यावहारिक दृष्टिकोण में अधिक लचीलापन आएगा, जिससे घर और कार्यस्थल में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आप लोगों के झगड़ों पर ध्यान नहीं देंगे और साझा लक्ष्यों के लिए मिलकर काम करेंगे। आत्मसम्मान का आपका ग्राफ बढ़ता हुआ दिख रहा है। आप संपत्ति की देखभाल करेंगे, नई संपत्ति का अधिग्रहण करेंगे या पुराने भवन की मरम्मत करवाएंगे। माता-पिता की देखभाल से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

February, 2018

आप वित्तीय लेन-देन के दौरान अन्य लोगों पर भी भरोसा करेंगे, लेकिन ध्यान रखें आपके साथ धोखा भी हो सकता है। करियर के उद्देश्यों को सुनिश्चित करें ताकि आपका अमूल्स समय नष्ट न हो और जो पाने का आपने फैसला किया है, वहां तक पहुंच सकें। आपकी गलत तौर-तरीके जीवन में महत्वपूर्ण चीजों को संकट में डाल सकते हैं। ऐसे में जितना हो सके गलत संगति से बचें। आप जीवन में जोखिम लेने के मूड में हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले सभी चीजों को अच्छी तरह सोच-विचार लें। किसी भी कीमत पर ऐसा सौदा न करें, जिसके नियम आपको ठीक न लगें। अपने व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए ही विस्तार की योजनाओं पर काम करें। आप व्यापारिक यात्रा करेंगे जो आपके लिए काफी हद तक लाभदायी भी होंगी। आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाने की जरूरत है और कई मामलों में निर्णायक कार्रवाई करनी होगी। आप जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं और अतीत को पूरी तरह भुला चुके हैं।

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

March, 2018

आपके काम/नौकरी/पेशे/व्यवसाय में अचानक से बदलाव होगा, लिहाजा आपको पूरी तरह से इस पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। आप कार्यक्षेत्र में ऊंचा उठने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। हालांकि व्यक्तिगत मोर्चे पर यह समय महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए अच्छा नहीं है। यहां तक कि बच्चों और प्रियजनों की मांग भी आपको परेशान करने वाली लगेगी। आपका दृढ़ संकल्प और अपने भाग्य पर विश्वास आपको आगे लेकर जाएगा। यह उतना कठिन समय नहीं है, जितना आपको प्रतीत हो रहा है। आप अत्यधिक खर्चा करेंगे, जिससे धन की कमी का सामना भी करना पड़ेगा। आपको इस स्थिति से निपटने के लिए असीम धैर्य से काम लेना होगा। आप एक बार फिर आशावाद और उम्मीद से भरे हुए होंगे। आपके सभी संदेह और निराशाएं अब अतीत की बात होंगी। आप अपनी अद्भुत मानसिक  क्षमता को प्रदर्शित करेंगे और अपने पेशेवर व व्यक्तिगत जीवन में क्षुद्रता से ऊपर उठेंगे।

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

April, 2018

आप लंबे समय से स्थिरता और भविष्य में लाभ पाने के प्रति आशान्वित हैं। आप बड़े हितों को साधेंगे और इसके लिए कुछ निजी व्यस्तताओं के बावजूद काम करेंगे। आप घरेलू मुद्दों से बचने की कोशिश करेंगे और ज्यादातर समय कार्यक्षेत्र में ही बिताएंगे। हैरत की बात है कि आप अपने परिवार से भाग रहे हैं क्योंकि अमूमन मकर राशि के लोग इसलिए नहीं जाने जाते। याद रखिए घर जैसी सुकूनदायक जगह कोई और नहीं होती। आप जीवन से जो चाहते हैं, उसे पाने के लिए खुद की व्यक्तिगत स्थिति और नींव में संशोधन करने का प्रयास करें। यह आपके  लिए काम करने का समय है। निरंतर काम करने से आपको निश्चित रूप से अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को पाने में सफलता मिलेगी। आप अपनी एक पहचान बनाना चाहते हैं और अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं। यह पेशेवर और आर्थिक मुद्दों दोनों पर आगे बढऩे का सही समय है। आप महसूस कर सकते हैं कि आप अपने पूरे जीवन मे कभी इतना व्यस्त नहीं रहे।

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

May, 2018

बॉन्ड और साझा अनुबंधों के लिए आप प्रमुख लोगों से संपर्क करेंगे और आपको इसका लाभ भी मिलेगा। आप पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाकर चलते हैं। सभी प्रकार के मानव संबंध आपकी सभी गतिविधियों का मुख्य आधार होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपकी शादी हो सकती है या किसी से संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं जो आगे जाकर शादी में तब्दील होंगे। वास्तव में यह बहुत मेहनत करने का समय है, लेकिन प्रेरणा के रूप में आपको पिछली कड़ी मेहनत के लिए मिले प्रोत्साहन का ध्यान आएगा। सही मायनों में आप दुनिया के साथ युद्ध करने के लिए तैयार हैं। आप रोमांच महसूस कर रहे हैं। वित्तीय लाभ और प्रतिष्ठा पाने के लिए जरूरी प्रयास आप कर रहे हैं, लेकिन अपनों को नजरअंदाज न करें। न सिर्फ आपका स्वास्थ्य बेहतर है, बल्कि मानसिक स्थिति भी अच्छी है। आप बहुत कल्पनाशील और रचनात्मक हैं। यह सब स्वाभाविक रूप से आपको आगे बढ़ाने में सहायक होंगे। अब जब आपको उत्साह की प्रेरणा मिली है, आप पूरी तरह ऊर्जावान होकर नई संभावनाओं और अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आप ऐसे काम करेंगे, जिनमें आपकी रुचि है।

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

June, 2018

आप कड़ी मेहनत करेंगे और सभी नए विचारों को ठोस आकार देने का प्रयास करेंगे। संचार-प्रौद्योगिकी, लोगों के साथ बैठक और बातचीत दोनों पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। आप कई अलग-अलग स्तरों पर कार्य कर रहे हैं, इसलिए तनाव और बीमारी का खतरा हो सकता है। इस प्रकार की समस्याएं आपकी योजनाओं के लिए बड़ा खतरा साबित होंगी। जीवन की अच्छी चीजों में आप निश्चित रूप से प्यार को भी शामिल करेंगे। इसके साथ ही यात्राओं और उद्यमों में वृद्धि भी होगी। आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। आपके साथ सबकुछ अच्छा होगा, लेकिन इसके लिए आपको अपने धन के प्रति सावधान रहने की भी आवश्यकता है। फॉर्मों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले सतर्कता बरतें। आप सामाजिक जीवन में भागीदारी करेंगे, मनोरंजन और मौजमस्ती के लिए तैयार रहेंगे। व्यापार और यात्राएं आपको अत्यधिक व्यस्त रखेंगे।

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

July, 2018

व्यावसायिक और व्यापारिक भागीदारी अब एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यवसाय के लिए आपको सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको प्रतिद्वंद्वियों और प्रतियोगियों के खिलाफ कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। उन लोगों की नजरों में आपकी छवि मजबूत होगी, जिन्हें आपकी परवाह है। एक बार फिर नए कार्यों, उद्यमों, परियोजनाओं के लिए समय अनुकूल है। आप भाग्यशाली रहेंगे और साहस के साथ मुश्किलों का सामना करेंगे। आप किसी भी कीमत पर सभी की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आप नई चीजों को जानने का प्रयास करेंगे और घर/कार्यालय के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। आपको व्यायाम के लिए समय निकालना चाहिए, अपनी भोजन  संबंधी आदतों को बदलना चाहिए। आपके जीवन में रोमांस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आप उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

August, 2018

आप पैसे के मामले में पैतृक संपत्ति, विरासत से लाभ के पाने की कोशिश करेंगे। सामाजिक जीवन में आप बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, मौजमस्ती करेंगे और खेलकूद में भाग लेंगे। अगर आप पार्टी या मनोरंजन करते हैं, तो आपको खर्चे के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। आप काम में या अपने पेशे में उत्कृष्टता प्राप्त करने और चमकने की जबरदस्त इच्छा का अनुभव करेंगे इसलिए, आप बड़े वेग से आगे बढ़ेंगे। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। आपको वित्तीय मामलों में विशेष रूप से संपत्ति, करों, व्यय, खातों और विरासत आदि पर ध्यान देना होगा। आपको सभी चीजें व्यवस्थित रखने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास करने होंगे। आप अपने करियर, घर और व्यक्तिगत पहचान को लेकर सतर्क रहेंगे। आप घर में सद्भाव की आवश्यकता को समझते हैं और इसकी सराहना करते हैं। अपने भीतर की शांति को बनाए रखने के लिए ध्यान का सहारा लेंगे।

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

September, 2018

इस महीने यात्रा के अच्छे मौके आएंगे और खर्च में बढ़ोतरी होगी। आपके मेहमान, विशेष रूप से विदेश आने वाले आगंतुक आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे। आपको इस समय विशेष रूप से धन के मामलों में बहुत सावधानी, विवेक और संयम बरतने की आवश्यकता होगी। आपको न केवल अपने पैसे का संरक्षण करना होगा बल्कि वित्तीय संसाधनों को सुधारने और बचत करने के लिए जरूरी प्रयास करने होंगे। आप विवाह समारोह, धार्मिक सेवा/संस्कार, धार्मिक समारोहों या किसी साक्षात्कार में भाग लेंगे। कई जगहों पर भूमिका सेवा  से जुड़ी होगी। आखिरकार आपकी उदारता, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव का आपको फायदा मिलेगा। भविष्य की योजनाएं और उद्देश्यों को नए सिरे से तय करें। राजनीतिक और धार्मिक विवादों से निपटने पर जोर दें। धर्म और विश्वास आपकी सभी गतिविधियों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भविष्य की योजनाएं बनाने में जल्दबाजी न करें।

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

October, 2018

आप अपने व्यक्तित्व, निजी और सार्वजनिक छवि का मूल्यांकन व आंकलन करेंगे। आप यदि चाहें तो कपड़े, जवाहरात, सामान, काया, स्वास्थ्य आदि को बेहतर बनाने के लिए नए सिरे से प्रयास कर सकते हैं। अपने आहार पर ध्यान दें और नियमित व्यायाम करें। अपनी अलमारी की नए सिरे से साज-सज्जा कर सकते हैं। आप अपने कार्य को स्पष्ट करेंगे, व्यक्तिगत मुद्दों और समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। अक्टूबर माह में आप कई चीजों में विस्तार करेंगे। घर, भवन या भूमि का कायाकल्प करेंगे। माता-पिता, बुजुर्ग लोग और उनकी पेंशन, परिसंपत्तियां आपको फायदा पहुंचाएंगी। यह आराम करने का समय है। अब जब आप खुद को जहां चाहते थे, वहां पाते हैं तो काम का दबाव आप पर कम होगा। हालांकि आप बहुत से कामों को खुद ही पूरा करना चाहेंगे। कुछ घरेलू दबाव भी आप पर होंगे, लेकिन यह वास्तव में एक गैर जरूरी मुद्दा है जिसे आप बेवजह तूल दे रहे हैं क्योंकि आपको बहुत कुछ हासिल हुआ है और आपको बहुत आगे जाना है।

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

November, 2018

यह एक ऐसा चरण है जब आपको ऐसा लगेगा कि गणेश जी चमत्कारिक ढंग से सबकुछ सुचारू रूप से कर रहे हैं। आप न केवल सफल होंगे, बल्कि इसके साथ खुश रहेंगे। आप पुराने मित्रों से मिलेंगे, नए दोस्त बनाएंगे, परिवार के कार्यों में जिन्दादिल तरीके से हिस्सा लेंगे। भविष्य के लिए समान विचारधारा वाले लोगों के साथ आशाओं को साझा करेंगे। वित्त भी आपके अनुकूल है और व्यापार से एक स्थिर, सुखद प्रवाह में आय होगी। सामाजिक स्थिति में पद में बढ़ोत्तरी होगी। अच्छा समय और दोस्तों के साथ सुखद बातचीत पर जोर देंगे। आप भविष्य के लिए अपनी योजनाओं और लक्ष्यों को मजबूती से तय करेंगे और उनकी तरफ सीधे आगे बढ़ेंगे। इससे ज्यादा आपको क्या चाहिए। आपकी सराहना की जाएगी और दूसरे आपको समझेंगे। मुझे विश्वास है कि यह एक बहुत ही सुखद अनुभव साबित होगा। आपको सही नजरिया पाने में मदद मिलेगी, परंतु आपको उच्च व्यय से निपटना होगा। आपके पास धन होने से नए उद्यमों को शुरू करने में परेशानी नहीं होगी।

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

December, 2018

यात्रा, साक्षात्कार और महत्वपूर्ण परियोजनाओं में विलंब होगा।वास्तव में आपको यात्रा/व्यवसाय संबंधी दौरे या किसी परियोजना को छोडऩा भी पड़ सकता है। काम का दबाव और मांग बढ़ेगी। डर, चिन्ताएं, यहां तक कि न्यूरॉसेस से भी निपटना होगा। प्रगति के लिए बाधाओं को पहचानकर उन्हें हटाना जरूरी है। आप इसे दूसरों के समर्थन से और अपने प्रतिद्वंद्वियों/दुश्मनों को मित्र और शुभचिंतकों में बदलकर कर सकते हैं। यह वास्तविक उपलब्धि होगी। आपकी मानसिक तौर पर शांति की तलाश है। आप उच्च शिक्षा और अध्ययन कर सकते हैं, अनुसंधान में दिलचस्पी ले सकते हैं। यहां तक कि मन की खुशी की खातिर यात्रा भी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छी बातचीत, अपने साथी/पति या पत्नी का प्रेमपूर्ण और देखभाल वाला रवैया आपको बहुत प्रसन्न करेगा और आराम देगा। इससे आप अधिक जिंदादिल महसूस करेंगे। इससे आपके साथ-साथ दूसरों को भी सान्त्वना और खुशी मिलेगी। आपके लिए यह समय कई तरह के उपहार, बेहतर स्वास्थ्य, भविष्य के लिए आशा, स्थाई सुखी, सामाजिक सुधार, आध्यात्मिक विकास, सहभागिता आदि लेकर आ रहा है। आपको इस समय का खुशी-खुशी स्वागत करना चाहिए और दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान करना चाहिए।

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk