भारतीय वायुसेना के ये आठ विमान,पलक झपकते कर देंगे दुश्‍मन का काम तमाम

रफैल:

हाल ही में भारत और फ्रांस के बीच राफेल पर सहमति बन गई है। फांस भारत को 36 महीने की तय अवधि से पहले ही विमान देने की शुरुआत कर देगा। जिससे उम्मीद है कि मई से पहले ही भारत के पास पहला रफैल विमान उपलब्ध हो जाएगा। रफैल आधुनिक मिसाइलों और हथियार प्रणाली से लैस है।

भारतीय वायुसेना के ये आठ विमान,पलक झपकते कर देंगे दुश्‍मन का काम तमाम

तेजस-3:

हाल ही में भारतीय वायुसेना में तेजस-3 शामिल हुआ। यह विमान करी 460 मीटर चलने के बाद हवा में 50 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। इसके विंग्स 8.2 मीटर चौड़े हैं। इस स्वदेशी विमान में अमेरिकी इंजन लगा है। यह विमान 1350 किमी प्रति घंटे की गति से दूरी तय कर सकता है। तेजस-3 का वजन 6,560 किलोग्राम है।

भारतीय वायुसेना के ये आठ विमान,पलक झपकते कर देंगे दुश्‍मन का काम तमाम

सुखोई-30 एमकेआई:
भारतीय सेना का सुखोई-30 एमकेआई काफी ताकतवर है। इसकी लंबाई 21.9 मीटर है। सुखोई एक घंटे में 2450 किमी तक पहुंच जाता है। सुखोई इंटरनल फ्यूल के साथ कम से कम 8,000 किलोग्राम का वजन ढो सकता है। इतना ही नहीं सुखोई-30 ब्रह्मोस मिसाइल रखने की क्षमता रखता है। इसके निशाने अचूक होते हैं।

भारतीय वायुसेना के ये आठ विमान,पलक झपकते कर देंगे दुश्‍मन का काम तमाम

मिराज-2000:
भारतीय सेना के पास मौजूद मिराज-2000 विमान एक सीट वाला है। यह एक घंटे में 2495 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसके जैसे करीब  50 विमान इसके भारतीय वायुसेना के पास हैं।
 
भारतीय वायुसेना के ये आठ विमान,पलक झपकते कर देंगे दुश्‍मन का काम तमाम

मिग-29:
भारतीय वायुसेना समुद्री तटरेखा से सुदूर इलाकों पर नजर रखने के लिए मिग-29 इस्तेमाल करती है। इस विमान को उसने रुस से खरीदा है। इसमें डबल इंजन लगे हैं। यह वन सीटर विमान है। यह विमान भी करीब 2445 किलोमीटर की दूरी एक घंटे में पूरी करता है। मिग-29 अत्याधुनिक विमानभेदी और मिसाइलों निशाना साधने वाले बमों के भंडार करती है।

भारतीय वायुसेना के ये आठ विमान,पलक झपकते कर देंगे दुश्‍मन का काम तमाम

मिग-27:

मिग-27 में एक इंजन है। यह सिंगल सीटर विमान है। यह फाइटरप्लेन भी रूस की ही उत्पत्ति है। यह विमान 1700 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से दूरी तय करता है। यह 23 mm की करीब 6 तोपे रख सकता है। यह करीब 4000 किलोग्राम के अतिरिक्त हथियार रखने की क्षमता रखता है।

भारतीय वायुसेना के ये आठ विमान,पलक झपकते कर देंगे दुश्‍मन का काम तमाम

मिग-21:
यह विमान मिग-21 भी सिंगल इंजन वाला है। इसमें भी एक सीट है। यह 2230 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से दूरी तय करता है। यह एक बार में एक 23mm की डबल बैरल की तोपे रख सकता है। इसके अलावा यह करीब 4 मिसाइल भी भंडार कर सकता है।

भारतीय वायुसेना के ये आठ विमान,पलक झपकते कर देंगे दुश्‍मन का काम तमाम

जगुआर:
जगुआर डबल इंजन वाला सिंगल सीटर लड़ाकू विमान है। यह एक घंटे में 1350 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। यह 30 mm की दो गन रख सकता है। इसके अलावा  4750 किलोग्राम के बम और ईंधन का अतिरिक्त भार वहन कर सकता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk