सोने, चांदी व मिट्टी
जी हां हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्िथत भद्रकाली देवीकूप मंदिर काफी मशहूर है।  यह प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां काली के आठ स्वरूपों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि यहां पर ती माता का दायां टखना गिरा था। यहां के बारे में लोगों की आस्था है कि माता रानी अपने भक्तों की हर एक मन्नत को पूरी करती हैं। वहीं भक्त भी मनोकामना पूरी होने पर माता रानी के मंदिर में घोड़े चढ़ाते हैं। हालांकि यह घोड़े असली नही होते हैं। ये सोने, चांदी व मिट्टी जैसी किसी भी चीज से बने हो सकते हैं। नवरात्रों के दिनों में यहां अधिक भीड़ होती है। ऐसे में इन दिनों चैत्र नवरात्र में यहां पर बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ हो रही है।


लोग घोड़े भी चढ़ा रहे

यहां पर सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी भक्त माता रानी के दर्शन के लिए आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग माता रानी के आगे अर्जियां लगा रहे हैं। वहीं बहुत से लोग मन्नत पूरी होने पर घोड़े भी चढ़ा रहे हैं। चैत्र नवरात्रों में यहां पर मेला भी लगता है। वहीं इस मंदिर को लेकर लोग अलग-अलग बाते कहते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर श्रीकृष्ण और बलराम का मुंडन संस्कार करवाया गया था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि महाभारत के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के कहे अनुसार अर्जुन ने युद्ध में विजय पाने के बाद मां भद्रकाली को अपने घोड़े अर्पित किए थे। तब से यहां पर घोड़े चढ़ाए जाते हैं।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk