January, 2018

आपको विश्वास है कि आप जीवन में आगे बढऩे में कामयाब होंगे और सफल लोगों के बीच अपनी जगह बना लेंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार और दृष्टिकोण इसे जल्दी पूरा करने में आपकी मदद करेगा। आप अतीत में सफलता हासिल करते रहे हैं और अच्छे काम के लिए योजना बनाते रहे हैं। आपकी मन:स्थिति मजबूती है और आपकी नजरें भविष्य पर टिकी हुई हैं। अतीत की गलतियों को भूल जाइए, लेकिन उनसे आपने जो सीखा है, उसे मत भूलिए। आप आर्थिक मामलों पर ध्यान देंगे और भोजन, परिवार और मनोरंजन आदि के लिए समय निकालेंगे। अच्छी आमदनी, बढ़ी हुई प्रतिष्ठा और बेहतरीन सामाजिक स्थिति आपको जीवन में मौजूद अच्छे समय का अनुभव करा रही है। आपकी पदोन्नति इस समय को और अद्भुत बनाती है। कार्यस्थल में ऐसी स्थितियां बनेंगी, जिनमें आप अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन कर पाएंगे। आप विभिन्न स्तर पर निवेश करेंगे और अपने शौक पर ध्यान देंगे।

जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

February, 2018

आप भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक तौर पर खुद को मजबूत करेंगे और धन के रख-रखाव में दूसरों की मदद लेंगे। आपको न सिर्फ संपत्ति के स्वामित्व का गौरव होसिल होगा, बल्कि आप उसे अपने तरीके से व्यवस्थित करेंगे। हालांकि आपका यह रवैया जब तक निर्जीव चीजों को लेकर रहेगा, तब तक तो उचित है वरना जैसे ही आप लोगों के साथ इस रवैये से पेश आएंगे, तो यह आपके अहंकार में गिना जाएगा। आपके कार्यस्थल, काम या व्यवसाय में सब अच्छा रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास, उद्देश्य की ताकत और मनोबल में एक जबरदस्त बढ़त का अनुभव करेंगे। शनि ग्रह, जिसे अकसर गलत समझा जाता है, कड़ी मेहनत का प्रतीक है और बुध गति, ऊर्जा तथा जीवन के लगभग सभी आयामों, जैसे- निजी रिश्ते, पैसा, यात्रा और विशेष रूप में, करियर और अध्यात्मवाद का प्रतीक है। इन दोनों ही ग्रहों का प्रभाव आपके काम में नजर आएगा। इस महीने का आपका जीवन संपूर्ण परिवर्तन से गुजरेगा।

जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

March, 2018

यह समय आपको अपनी छवि, उपस्थिति और व्यक्तित्व के बारे में सचेत कर रहा है क्योंकि आप बड़ी आसानी से दूसरों के बहकावे में आ जाते हैं। इस बारे में आप भी समान रूप से चिंतित हैं। आप जिस संगठन का हिस्सा हैं या जिन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं, उनके समक्ष अपनी छवि बनाने/सुधारने का प्रयास करेंगे। इसमें कोई शक नहीं कि आपकी बहुत सराहना और प्रशंसा होगी। आपको सहयोगियों की सलाह मानकर पीठ पीछे बातें करनी छोड़ देनी चाहिए। कुछ समय के शानदार प्रदर्शन और कठिन परिश्रम के बाद, आप कुछ समय विश्राम करेंगे। आपको ज्यादा लगन और लगाव से अपने से बड़ों की देखभाल करनी होगी। आमतौर पर मीन राशि वाले बहुत बूढ़े और युवा लोगों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं। आप उनकी जिंदगी को आसान बनाने के लिए हर तरह से उनकी खिदमत करेंगे। जिन कामों में आपकी रुचि है, उससे जुड़े अवसरों का आप उत्तम उपयोग करने की कोशिश करेंगे।

जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

April, 2018

आपके जीवन में खुशियां आएंगी। शायद दूसरों को खुशी देने के लिए गणेश जी ने इसे पुरस्कार स्वरूप आपको दिया है। बच्चों के साथ सुखद बातचीत आपको प्रसन्न करती है। मनोरंजन, सामाजिक संपर्क और लोगों से मिलने-जुलने में आप खुश होते हैं। आप एक से अधिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपको महसूस होगा कि यह आपके जीवन के खूबसूरत समय में से एक है। कई उतार-चढ़ाव, सौदों, विलय और जोखिम के बाद आपका व्यवसाय आगे बढ़ेगा। आप अपने पैसे, अपने दिल और अपने भविष्य के साथ जोखिम लेने की मनोस्थिति में हैं। गणेश जी के आशीर्वाद से आप सफलता पाएंगे। आप अगर शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। लोगों को संभालने में आप दक्ष हैं। आपकी सारी इच्छाएं किसी न किसी रूप में पूरी होंगी। वह आपके खुद के संबंध होंगे जो इसे संभव बनाएंगे। आप अपनी स्वयं की उपलब्धियों का आंकलन, मूल्यांकन और गणना करेंगे।

जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

May, 2018

मूलत: आप एक व्यस्त अवधि में हैं। मीन राशि वालों को, वास्तव में कड़ी मेहनत करना पसंद नहीं है, हालांकि वे इसे स्वेच्छा से पर्याप्त रूप से काफी अच्छी तरह से करेंगे। आराम और परिवार के साथ बिताए हुए राहत भरे पल आपके लिए यादगार रहेंगे। आप सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी करके खुशियों और सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। बेशक, आपके संपर्क मूल्यवान और महत्वपूर्ण होंगे। वास्तव में यह समय अच्छी तरह से अपने जीवन का आनंद लेने का है। अगर आपके मन में सवाल है कि क्या किसी भी जगह/अवसर पर जहां आप किसी समूह/भीड़ में सहभागिता कर रहे हैं, वहां आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी? तो इसका जवाब है, हां। आप किसी विशेष व्यक्ति के साथ अकेले मजेदार सफर पर जाएंगे। आप रहस्यमयी गतिविधियों के साथ संबद्ध होंगे चाहे फिर वह व्यक्तिगत मामले हों या पेशेगत। आप खतरों और साहसिक जीवन के प्रति थोड़ा बहुत आकर्षित हो रहे हैं और अब सीधे और संकीर्ण रास्ते पर बढ़ रहे हैं। आपके लिए पुराने और नए दोस्त महत्वपूर्ण हैं। आप बेहद हंसमुख, मैत्रीपूर्ण और दोस्ती निभाने वाले व्यक्ति हैं। आप हर किसी की मदद के लिए तैयार रहेंगे।

जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

June, 2018

आपकी सभी चिंताएं और तनाव फिर से उभरने लगेंगे। काम का बढ़ा हुआ बोझ और घरेलू समारोह तथा सम्मेलन इसे और भी बढ़ाएंगे। आप अपने घर में निर्माण, मरम्मत, विस्तार, नवीनीकरण भी कर सकते हैं। आपके पास जितना भी समय बचा है, आपको सभी काम उसी में निपटाने हैं। आपकी अच्छी और शक्तिशाली स्थिति इसमें चमत्कार का काम करेगी। इसका लाभ आपको ध्यान, प्रार्थना और शांति के रूप में भी प्राप्त होगा। काम और घरेलू परिदृश्य में बेहतर संतुलन होगा। आपकी दक्षता बढ़ेगी इसीलिए समय के साथ-साथ स्वाभाविक रूप से आपको उपलब्धियां भी प्राप्त होती जाएंगी। उन जरूरतमंदों की मदद करेंगे। आपकी मूल सोच और कौशल के साथ ही आपके बच्चों की प्रतिभाओं के प्रकाशमान होने का समय आ गया है। आपको पारिवारिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपका बेटा करियर की दिशा में कदम आगे बढ़ाएगा।

जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

July, 2018

आप इस दुनिया से आगे चल रहे हैं। मीन सबसे वायव्य राशियों में से एक है, लेकिन अब आपके लिए वित्त एक उदासीन मामला है जिससे निपटना बहुत जरूरी हो गया है। पंूजी बढ़ाना, शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश और व्यापार आपकी मुख्य गतिविधियां होंगी। किसी ऐसे की सलाह लें जो शेयर बाजार का जानकार और भरोसेमन्द हो। हालांकि कुछ स्तरों पर आपकी चिंता और परेशानियां जारी रहेंगी। आपके बिगड़े हुए हालात इस महीने बदलेंगे। इसके साथ ही आप वित्तीय मामलों को सुदृढ़ बनाने का काम करेंगे। अंत में आप अपने भाग्य में हुए बदलाव के बारे में सोचेंगे और आपकी चिंताएं, संदेह तथा अनिश्चितताएं कम हो जाएंगी। आप कानूनी मामलों व अनुबंधों पर काम करेंगे। व्यापार में उन्नति से भविष्य में भी बेहतर संभावनाएं बनेंगी। इसके साथ-साथ मेहमानों के आदर-सत्कार पर आप ध्यान देंगे।

जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

August, 2018

गणेशजी के आशीर्वाद से आप आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त कर चुके हैं। इसके लिए आपने खुद को साबित किया है। गणेशजी आपको वे सभी खुशियां प्रदान करेंगे, जिसके लिए आपका दिल लालायित था। वह विवाह समारोह भी हो सकता है। आपके अच्छे व्यवहार और पिछले हफ्तों के अच्छे प्रदर्शन के लिए लोग आपका सम्मान करेंगे। आपको अपने खर्चों को देखना होगा। हो सकता है आपके खर्चे आसमान तक पहुंच जाएं। आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है। ध्यान, प्रार्थना, आध्यात्मवाद आपकी हर संभव मदद करेंगे। आपको अहसास होगा कि आपका परिवार, भाई-बहन, रिश्तेदार और प्रियजन के साथ की गई आपकी बातचीत महत्वूर्ण है। सामाजिकता, आतिथ्य सत्कार और पार्टियां इस महीने भी जारी रहेंगी। हां, कई प्रकार की मांगों को पूरा करने के लिए आपकी आय के बंटने से आपको धन की थोड़ी कमी का सामना करना पड़ेगा।

जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

September, 2018

आप न केवल अपने द्वारा किए गए परिश्रम  की मात्रा और परिणाम, बल्कि उसकी गुणवत्ता से भी खुश हैं। जीवन में आपके कार्य और विचार काफी महत्वपूर्ण हैं। आप कार्यक्षेत्र में एक जबरदस्त और शक्तिशाली पारी पर ध्यान देंगे। आपका काम और परिवार, संपूर्ण रूप में आपका जीवन या कहें कि पूरा ब्रह्मांड है। आप अपने करीबियों के साथ एक दुर्लभ संतुलन, सद्भाव, एकता और समझौते के लिए प्रयास करेंगे। आप अलग-अलग परिस्थितियों में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करेंगे। बेशक आप के लिए संबंध, जुड़ाव, संलग्नता आदि महत्वपूर्ण हैं। अगर आप किसी रिश्ते में नहीं बंधे हैं, तो प्रेम विवाह कर सकते हैं। आपका न केवल अपने आपमें, बल्कि पूरी मानव जाति में चमत्कारी विश्वास है। इस तरह की लौकिक जागरूकता आपकी राशि के मुख्य विशेषाधिकारों में से एक है। मौजूदा समय का आनंद लें।

जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

October, 2018

इस महीने आप अपनी चिंताओं को छोड़ देंगे। किसी महात्वाकांक्षा के पूरा होने की संभावना भी दिखाई दे रही है। व्यक्तिगत संबंध और पारिवारिक मामले आपकी प्राथमिकता होंगे। आप गोपनीय सौदों या कर व कानूनी मामलों को निपटाएंगे। इस महीने आप किसी अंधेरी सुरंग के अंत में प्रकाश देखने में सक्षम होंगे या कम से कम उस दिशा में आगे बढ़ेंगे, जो भविष्य की ओर जाती है। गणेश जी आपको पूरा आशीर्वाद देंगे। आपका परिवार आपके सामाजिक जीवन का आधार होगा, लेकिन आपको बुद्धिमानी से अपने समय और धन से संबंधित मांगों को पूरा करना होगा। काम की गति और व्यस्तता को आप संयम और गरिमा से पूरा करेंगे। यह तरीका आपके लिए लाभदायी भी होगा। आपको अब लगने लगेगा कि आराम करने से लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। इसी के साथ ही आप मनोरंजन और काम दोनों में संतुलन स्थापित करेंगे। सामाजिक समारोहों, पार्टियों, मनोरंजन, मौजमस्ती जैसी गतिविधियों में दिल खोलकर सम्मिलित होंगे। आपका समय अच्छा चल रहा है।

जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

November, 2018

आप जिन खर्चों से निपटना चाहते हैं, उनमें और फंसते जाएंगे। इनका सामना करते हुए आप स्वयं को अकेला या शायद परित्यक्त महसूस करें। बच्चों के साथ आपका मेलजोल शायद आपको सान्त्वना और ताकत देगा। सकारात्मक सोच से आपको अपने गुस्से, अकेलेपन और उदासी पर काबू पाने में मदद मिलेगी। मीन रशि वाले अपनी परेशानियां मुलायम पेट वाले कर्क राशि वालों के साथ अपनी मूल प्रवृत्ति के अनुकूल साझा भी करेंगे। आप किसी की सहायता करने के लिए, बिना किसी गुप्त मकसद या अपने लाभ के उद्देश्य से उत्सुक, व्याकुल और हाजिर रहेंगे। यह बस इसलिए है कि आप अच्छा महसूस करते रहें। आप सभी की समान रूप से मदद करेंगे। बहुत सारे समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता और समाजसेवक आप ही की राशि से हैं। निश्चित रूप से आप कड़ी मेहनत में बहुत व्यस्त रहेंगे। आप अपने आश्रितों, परियोजनाओं के लिए समय निकालने के लिए संघर्ष करेंगे, लेकिन आप यह कर लेंगे। अब आप हर काम को आराम से कीजिए क्योंकि मुश्किल वक्त निकल चुका है।

जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

December, 2018

आप जो भी शुरू करते हैं, उसमें एक जादुई स्पर्श होता है लेकिन ऐसा नहीं है कि उसके बुरे परिणाम होंगे। घर की स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन या घरेलू परिदृश्य में चमक और उल्लास बना रहेगा। व्यवसाय और कार्यालय में सफलता मिलेगी। वास्तव में यक एक शानदार अनुभव है। यह महीना सही मायने में आपके लिए उपहार है। इसको आने में बस थोड़ा-सा समय लगा लेकिन अब यह आपके पास है। आपने अपने जीवन संघर्ष की कठिन डगर से ही प्रेरणा हासिल की है और कोई भी इसे आपसे छीन नहीं सकता। आप अपनी परिस्थितियों पर ध्यान देंगे। व्यक्तिगत जीवन में निश्चित रूप से रोमांस और प्यार बना रहेगा। यह घर, परिवार, माता-पिता की ओर ध्यान समर्पित करने का समय है। आपको और अधिक व्यवहार कुशल होने की जरूरत है। किसी गलत काम का जोरदार प्रतिकार करने के लिए तैयार रहें। मीन राशि वाले शायद ही कभी कुढ़ते हैं और हमेशा ही न केवल माफ कर देने बल्कि भूल जाने को भी तैयार रहते हैं। आप अपने दोष और कमियों को स्वीकार भी करते हैं। आपको अपने भविष्य के लिए योजना बनाने की जरूरत होगी। आप सांसारिक, सामाजिक, पर्यावरणीय और आदर्शवादी मूल्यों पर चिंतन भी करेंगे।

जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk