January, 2018

अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। काफी समय से लंबित पड़े कार्यों को निपटाने के लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करने की जरूरत होगी। वैसे आप वृश्चिक राशि वाले इस बात से अनजान नहीं हैं। आप अपनी मेहनत से जीवन में नई शुरुआत कर सकते हैं। भौतिक सहूलियतों के बजाय निजी जीवन की उपलब्धियां आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण होंगी। साहस की भावना, जोखिम उठाने का जज्बा, खुद के जीवन को दांव पर लगा देना आदि आपकी खूबियां हैं। लिहाजा आप कई मामलों में अपने साहस का परिचय देंगे। आप उच्च शिक्षा और अनुसंधान के लिए समय निकालेंगे। कमाई के नए साधनों की तलाश करेंगे और नए संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। आप वास्तव में लोगों के साथ सार्थक बातचीत करने और उनके साथ संवाद स्थापित करने की जरूरत महसूस करेंगे ताकि संबंध स्थाई हो सकें। इसके साथ ही इस महीने किसी दुर्गम स्थान की यात्रा भी संभावित है।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

February, 2018

आपको भविष्य की अपनी योजनाओं का विश्लेषण करने की आवश्यकता है। इसके अलावा परिवार और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए आप मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे, खाने-पीने के लिए बाहर जाएंगे, सैर-सपाटे पर ध्यान देंगे और खेलकूद का आनंद लेंगे। यह समय कार्यक्षेत्र के तनाव से दूर रहकर कुछ आराम करने का भी है। जिस तेज गति से आप काम कर रहे थे, उसे अब थोड़ा कम करने का समय आ गया है। सामाजिक समारोहों, पार्टियों, मनोरंजन, मौजमस्ती जैसी गतिविधियों में दिल खोलकर सम्मिलित होंगे। आप जब अपने पूरे परिवार के साथ या खासकर बच्चों के साथ समय बिताते हैं, तो आपको सच्ची संतुष्टि का अनुभव होता है। बच्चों की रचनात्मकता से आपको यह सीख मिलेगी कि जीवन का अर्थ केवल काम करना नहीं है, बल्कि छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लेना भी है। आप सांसारिक, सामाजिक, पर्यावरणीय और आदर्शवादी मूल्यों पर चिंतन भी करेंगे।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

March, 2018

आपके खर्चे बढऩे की संभावना है, लेकिन खर्च के अनुरूप आपकी आय में भी इजाफा होगा। लिहाजा इस मामले में आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। व्यापार में सफलता और नए उद्यमों या परियोजनाओं के शुभारंभ से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस महीने आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, पार्टी करेंगे, परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे और व्यापारिक दौरे भी करेंगे। यानी कुल मिलाकर कई मोर्चों पर आपके लिए यह अच्छा समय होगा। आप दो स्तरों पर नए सिरे से काम करेंगे। पहला- इस दुनिया में मौजूद घर व घरेलू चिंताओं, कार्यालय की दिनचर्या व उसकी मांगों, व्यापारिक प्रतिबद्धताओं पर ध्यान देंगे और दूसरा- आध्यामिक स्तर पर आप उच्च चेतना की दुनिया में विचारशील, आत्मनिर्भर व ध्यानशील होंगे। वास्तव में आप हंसमुख हैं और जीवन को उसकी संपूर्णता के साथ स्वीकार करते हैं। आप जिंदगी की दोनों नावों, व्यक्तिग व व्यावसायिक, पर कुशलतापूर्व सवारी करेंगे।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

April, 2018

आपके घर और घरेलू मामलों को आपकी जरूरत होगी। इसके अलावा आपको कार्यस्थल पर भी कड़ी मेहनत करनी होगी। खर्चे भी आपको करने होंगे, लेकिन आपको जहां उपयुक्त लगेगा वहीं आप खर्च करेंगे। ट्रस्ट, कानूनी मुद्दे, विरासत व संपत्ति, भागीदारी और सहयोग, प्रियजन और परिवार सभी को आपके ध्यान, समय और प्रयास की आवश्यकता होगी। हालांकि कुछ स्तरों पर आपकी चिंता और परेशानियां जारी रहेंगी। आपके बिगड़े हुए हालात इस महीने बदलेंगे। इसके साथ ही आप वित्तीय मामलों को सुदृढ़ बनाने का काम करेंगे। अंत में आप अपने भाग्य में हुए बदलाव के बारे में सोचेंगे और आपकी चिंताएं, संदेह तथा अनिश्चितताएं कम हो जाएंगी। आप कानूनी मामलों व अनुबंधों पर काम करेंगे। व्यापार में उन्नति से भविष्य में भी बेहतर संभावनाएं बनेंगी। इसके साथ-साथ मेहमानों के आदर-सत्कार पर आप ध्यान देंगे और आपके पारिवारिक संपर्क का विस्तार होगा। आपके जीवन का यह समय वास्तव में स्वागतयोग्य होगा।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

May, 2018

आपको अपने परिवार और प्रियजनों से अपनी रचनात्मक प्रतिभाओं और क्षमताओं को लेकर काफी प्रशंसा मिलेगी। इस महीने आपको जीवन के हर स्तर पर खुशी और संतुष्टि की प्राप्ति होगी। सामाजिकता, आतिथ्य सत्कार और पार्टियां इस महीने भी जारी रहेंगी। हां, कई प्रकार की मांगों को पूरा करने के लिए आपकी आय के बंटने से आपको धन की थोड़ी कमी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि अंत में सभी काम कुशलता से पूरे होंगे और वित्तीय मामले भी बेहतर हो जाएंगे। कुल मिलाकर आपको किसी प्रकार की कमी का अहसास नहीं होगा। आपके मूल्यों में अचानक से कुछ उलटफेर भी होगा। आपके लिए अपना परिवार, निजी मूल्य, सामाजिक कत्र्तव्य और प्रतिबद्धताएं सभी महत्वपूर्ण हैं। आपकी सार्वजनिक छवि और मूल्यों में भी सुधार होगा। जो लंबित मामले आपको सता रहे हैं या आपके परिवार के लिए चिंता और तनाव पैदा करते हैं, इस महीने स्वत: सुलझ जाएंगे। वित्तीय और आध्यात्मिक दोनों स्तर पर आप सक्रिय होंगे। आपकी मानसिक और आध्यात्मिक ताकत निधि बढ़ाने, पूंजी निर्माण करने, वित्तीय नियंत्रण और बेहतर प्रबंधन में सहायक होगी। धीमी लेकिन स्थिर प्रगति आपके लिए बेहतर है।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

June, 2018

इस महीने आप अपनी चिंताओं को छोड़ देंगे। किसी महात्वाकांक्षा के पूरा होने की संभावना भी दिखाई दे रही है। व्यक्तिगत संबंध और पारिवारिक मामले आपकी प्राथमिकता होंगे। आप गोपनीय सौदों या कर व कानूनी मामलों को निपटाएंगे। इस महीने आप किसी अंधेरी सुरंग के अंत में प्रकाश देखने में सक्षम होंगे या कम से कम उस दिशा में आगे बढ़ेंगे, जो भविष्य की ओर जाती है। गणेश जी आपको पूरा आशीर्वाद देंगे। आपका परिवार आपके सामाजिक जीवन का आधार होगा, लेकिन आपको बुद्धिमानी से अपने समय और धन से संबंधित मांगों को पूरा करना होगा। काम की गति और व्यस्तता को आप संयम और गरिमा से पूरा करेंगे। यह तरीका आपके लिए लाभदायी भी होगा। आपको अब लगने लगेगा कि आराम करने से लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। इसी के साथ ही आप मनोरंजन और काम दोनों में संतुलन स्थापित करेंगे।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

July, 2018

आप जुलाई भर में नियमित रूप से प्यार पाने और बांटने वाले हैं। वित्तीय और भौतिक सहायता के रूप में देनदारी ठोस रूप ले सकती है। हो सकता है आपको किसी की समस्याओं को सुलझाने, किसी विवाद में दूसरे का समर्थन करने और मुश्किल समय में उनकी देखभाल करने का अवसर मिले। हालांकि आपके भीतर यह गुण पहले से विद्यमान है। यह न केवल आपको दूसरों से जोड़ता है, बल्कि आपको समाज में सम्मान भी दिलाता है। प्रियजनों, मित्रों, माता-पिता, यहां तक कि पड़ोसी और समुदाय से भी आपको सम्मान प्राप्त होगा। आप अपने स्वयं के इरादों, मूल्यों और उपलब्धियों का मूल्यांकन करेंगे। आप अपनी धारणाओं को बदलेंगे, साथ ही आपकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। वास्तव में यह धन और विविध हित होंगे, जिनको अब आप खुलकर प्रदर्शित करेंगे। परिवार और घर आपकी पहली प्राथमिकता है और हमेशा रहेगी।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

August, 2018

आपके खर्चों व घर/दफ्तर की जिम्मेदारियों दोनों में तेजी से वृद्धि होगी। इनमें आपके समय और ऊर्जा की काफी खपत होगी। आपके लिए यह परीक्षा का समय है, जिसमें सही मूल्य और सही व्यवहार न केवल आपको योग्य पुरस्कार प्रदान करेंगे, बल्कि यह बहुत आनन्दायक भी होंगे। आप शायद कुछ समय से यह महसूस कर रहे थे कि आपकी न तो सराहना की गई, न ही इसकी उचित वजह दी गई। यहां पर मैं आपको बता दूं कि गणेश जी आपके हर प्रयास को फलीभूत करेंगे और अपना आशीर्वाद आपको देंगे। आपको हर मामले में सफलता, शोहरत व सत्ता मिलेगी और यह सब अचानक कहीं से आपके पास नहीं आएंगे, बल्कि यह अतीत में की गई आपकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। इस समय नई परियोजनाओं और वित्तीय मामलों के लिए योजनाएं बनाई जानी चाहिए और वास्तव में इसमें बहुत ही सावधानी भी बरतनी होगी।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

September, 2018

आपकी सभी चिंताएं और तनाव फिर से उभरने लगेंगे। काम का बढ़ा हुआ बोझ और घरेलू समारोह तथा सम्मेलन इसे और भी बढ़ाएंगे। आप अपने घर में निर्माण, मरम्मत, विस्तार, नवीनीकरण भी कर सकते हैं। आपके पास जितना भी समय बचा है, आपको सभी काम उसी में निपटाने हैं। आपकी अच्छी और शक्तिशाली स्थिति इसमें चमत्कार का काम करेगी। इसका लाभ आपको ध्यान, प्रार्थना और शांति के रूप में भी प्राप्त होगा। काम और घरेलू परिदृश्य में बेहतर संतुलन होगा। आपकी दक्षता बढ़ेगी इसीलिए समय के साथ-साथ स्वाभाविक रूप से आपको उपलब्धियां भी प्राप्त होती जाएंगी। उन जरूरतमंदों की मदद करेंगे। आपकी मूल सोच और कौशल के साथ ही आपके बच्चों की प्रतिभाओं के प्रकाशमान होने का समय आ गया है। आपको पारिवारिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपका बेटा करियर की दिशा में कदम आगे बढ़ाएगा।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

October, 2018

आप उसी दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे, जो आपने अतीत में अनुभव की है। आप समय सीमा के भीतर लक्ष्य को हासिल करेंगे और कार्यों को करने के लिए जबरदस्त प्रयास करेंगे। इस महीने आप अच्छा महसूस करेंगे, जिसके बहुत से कारण हैं। वास्तव में आप बहुत ही आगे बढ़ चुके हैं, जिसके लिए आपकी प्रशंसा भी होगी। गणेश जी आपको खुश देखकर जितना आनंद लेते हैं, उतना ही आप भी आनंदित होंगे। इस समय आप योजनाओं, दार्शनिक विचारों, स्वयं के आंकलन और मूल्यांकन में व्यस्त रहेंगे। आपका आशावाद और आत्मविश्वास आपके मित्रों और परिवार आपके काम और खेल, सहयोगियों और वरिष्ठों को प्रभावित करेगा। जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए एक अतिरिक्त प्रयास स्वाभाविक रूप से आवश्यक है, लेकिन आप इसे अपने चेहरे पर मुस्कान और दिल में खुशी के साथ करेंगे। आप किसी अतिरिक्त कष्ट को उठाने के लिए भी तैयार रहेंगे। आपके साथ यह सुनिश्चित है कि गणेश जी आपको किसी भी तरह की हानि नहीं होने देंगे।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

November, 2018

चाहे जो भी हो, आपके सभी प्रयास सफल होंगे। आपकी शांतचित्तता, मन की शांति और मानसिक शांति दूसरों को ईष्र्या से भर देगी। आप जो भी संघर्ष करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। काम से संबंधित मामले, नए उद्यम, साझेदारी और परियोजनाओं से जुड़े काम आप सुव्यवस्थित, बुद्धिसंगत ढंग से करेंगे। आपका समुदाय और समाज भी आपकी देखभाल, ध्यान, मदद, सलाह व सहायता से लाभान्वित होंगे। शायद आपने पहले कभी भी इतने सम्मान और प्यार का अनुभव नहीं किया होगा, जो इस महीने आप करेंगे। आपको भौतिक और आध्यात्मिक दोनों रूपों में मुनाफा होगा। हालांकि इसमें धन के मामले पहले आते हैं। आपको संयुक्त धन, पंूजी, ऋण यहां तक कि घरेलू खर्चों को भी निपटाना होगा तभी सारी चीजें आसानी से हो पाएंगी। इसके अलावा कानूनी मुद्दों  और विरासत संबंधी मामलों पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत होगी। आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामले में संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

December, 2018

आपके लिए संचार की तुलना में संपर्क कम महत्वपूर्ण होगा। वेबसाइट, नेट, सूचना प्रौद्योगिकी की संपूर्ण दुनिया अब आपके लिए अपने सबसे परिष्कृत रूप में होगी। यात्रा भी इसका एक भाग होगा। आपको सभी स्तरों पर काम करने की आवश्यकता होगी। घरेलू मामलों में धनराशि और निधियों का उचित बंटवारा करना होगा। नई परियोजनाओं के लिए वित्त/पूंजी का इंतजाम करना होगा। बड़े मुद्दों, मुनाफों, शेयरों आदि सभी स्तरों पर धन से जुड़े मामलों से निपटना होगा। आपको आर्थिक रूप से कड़ी मेहनत के अनुरूप पुरस्कार प्राप्त होंगे, जिससे आपकी उन्नति होगी। हालांकि आपको बहुत ही ध्यानपूर्वक काम को करना होगा और इसमें थोड़ी सतर्कता भी बरतनी होगी। आप बहुत से काम करेंगे, बहुत कुछ हासिल करेंगे, ज्यादा अधिग्रहित भी करेंगे। यह कीमती सामान, अनमोल रत्न/प्राचीन वस्तुओं/कलाकृतियों/सोना आदि के रूप में भी होगा। धन कई रूपों में आपके पास आएगा। आपके जीवन में खुशियां आएंगी और जबरदस्त आध्यात्मिक लाभ मिलेगा। पिछले महीनों पर ध्यान दें, तो यह आपके लिए एक अच्छा वर्ष रहा है और अच्छी खबर यह है कि आपकी सफलता और प्रसिद्धि क्षणभंगुर नहीं होगी। गणेश जी आपको इससे बेहतर समय का आशीर्वाद दें।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk