कुछ दिनों से बार बार दिख रहे हैं साथ
हाल ही में सेलेना गोम्स ना सिर्फ मेलिबू में सैम्युअल क्रोस्ट के साथ एक बार फिर हाथों में हाथ डाले घूमती देखी गयीं बल्कि उससे पहले वे दोनों लास एंजिलस के एक क्लब में भी साथ साथ दिखाई दिये थे। बीते साल नवंबर में भी ऐसी तस्वीरें सामने आयीं थी जहां सेलेना और सैम्युअल एक डिनर डेट पर एक दूसरे का ना सिर्फ हाथ थामे हुए स्पॉट किए गए बल्कि सेलेना की कुछ तस्वीरों में वे सैम की लैप पर बैठी दिखाई दीं। तो क्या सेलेना जिंदगी में आगे बढ़ने का मन बना चुकी हैं और उनको नया पार्टनर मिल गया है।  

Selena Gomez new romance Samuel Krost

फैशन एग्जीक्यूटिव सैम्युअल
बताया जा रहा है कि सैम्युअल एक फैशन एग्जिक्यूटिव हैं। और फिलहाल एक सेल्स और मर्चेंडाइज एग्जिक्यूटिव की हैसियत से ऑनिया में कार्यरत हैं। इससे पहले वे Helmut Lang. Fancy के लिए बतौर सेल्स एण्ड मर्चेटाइज असिस्टेंट काम कर चुके हैं।

बेहद शिक्षित हैं सैम्युअल
सैम एक काफी पढ़े लिखे शख्स बताये जाते हें। उनके लिंकडिन पेज के अनुसार उनके पास न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की बिजनेस में ग्रेजुएशन की डिग्री है। ग्रजुएशन के साथ उन्होंने मार्क और डीन की सूची में सम्मान अर्जित किया है। 

Selena Gomez new romance Samuel Krost

सेलेना के दोस्तों के दोस्त हैं
सैम, सेलेना के खास दोस्तों के ग्रुप जैसे बेला और गीगी हैडिड का हिस्सा हैं। पिछले दिनों गीगी और तमाम सेलिब्रिटी दोस्तों के साथ हैलोवीन पार्टी करते हुए सैम की कई फोटोज सामने आयी थीं।

खास दोस्तों वाले आम इंसान है सैम्युअल
भले ही ग्लैमर और शो बिजनेस से सैम का कोई सीधे लेना देना ना हो पर वो सेलिब्रिटीज से दोस्ती रखने वाले आम से शख्स हैं। उन्हें पहले भी कई सेलिब्रिटीज जैसे केंडल जैनर और विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल्स के साथ पार्टी करते देखा जा चुका है। कह सकते हैं कि हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कॉरलेट जोहांस के फ्रेंच जनर्लिस्ट ब्वॉयफ्रेंड की तरह सैम भी इंटरटेनमेंट और ग्लैमर की दुनिया के बीच अपनी जगह बनाने वाले शख्स हैं।  


inextlive from Hollywood News Desk

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk