कालिख पोती जाती:

स्कॉटलैंड के कुछ भागों में शादी के एक दिन पहले दूल्हे और दुल्हन को गुड़, कालिख और आटे में ढक दिया जाता है। दोनों इसमें पूरी तरह से रंग जाते हैं। यह रिवाज उन्हें बुरी आत्माओं से बचाने के लिए किया जाता है।

कहीं दूल्हे को पीटकर तो कहीं पोट्टी रोककर,ऐसे भी रीति-रिवाजों से होती हैं दुनिया में शादियां

पिता बेटी पर थूकता:

केन्या में कुछ जगहों पर दुल्हन का पिता अपनी बेटी के सिर पर थूकता है। हालांकि इसे आशीर्वाद माना जाता है। इतना ही नहीं शादी के बाद जब दुल्हन अपना घर छोड़कर जाती है तो उसे पीछे नहीं देखना होता है। कहते हैं अगर वह वापस देखेगी तो पत्थर बन जाएगी।

कहीं दूल्हे को पीटकर तो कहीं पोट्टी रोककर,ऐसे भी रीति-रिवाजों से होती हैं दुनिया में शादियां

दूल्हा-दुल्हन सफाई करते:

जर्मनी में शादी से एक रात पहले दूल्हा-दुल्हन पार्टी देते हैं। जिसमें उसके करीबी रिश्तेदार पहुंचते हैं। इस दौरान सब लोग अपने पांवों से चीनी मिट्टी के बर्तन तोड़ते हैं। जिन्हें बाद में दूल्हा-दुल्हन मिलकर साफ करते हैं। यह बुरी आत्माओं से बचाने के लिए किया जाता है।

 

कहीं दूल्हे को पीटकर तो कहीं पोट्टी रोककर,ऐसे भी रीति-रिवाजों से होती हैं दुनिया में शादियां

ड्रम और बर्तन भी बजते:

फ्रांस में नव वर वधू के कमरे के सामने रात में उनके रिश्तेदार और दोस्तों द्वारा हंगामा किया जाता है। ड्रम और बर्तन की बजाए जाते हैं। जिससे कि उनका मिलन न होने पाए। इसके पीछे कहा जाता है कि इससे उनके बीच प्यार ज्यादा बढ़ता है।

कहीं दूल्हे को पीटकर तो कहीं पोट्टी रोककर,ऐसे भी रीति-रिवाजों से होती हैं दुनिया में शादियां

पेड़ से शादी कराई जाती:

भारत में लड़के और लड़की शादी उनकी जन्म पत्री के मुताबिक तय किया जाता है। जिनका मिलना कई बार मुश्िकल साबित होता है। यहां पर जन्म पत्री के मुताबिक कई बार लड़की की शादी पहले पेड़ से भी कराई जाती है। ऐसा न करने पर पति को नुकसान होता है।

कहीं दूल्हे को पीटकर तो कहीं पोट्टी रोककर,ऐसे भी रीति-रिवाजों से होती हैं दुनिया में शादियां

तीन दिन तक शौचालय नहीं:

इंडोनेशिया में एक टीडांग समुदाय में दूल्हा-दुल्हन को शादी के तीन दिन तक शौचालय जाने की इजाजत नहीं होती। इसलिए नए जोड़ों को तीन दिनों तक कम से कम खाना दिया जाता है। कहते हैं इस रिवाज को तोड़ने पर उनकी शादी टूट सकती है या फिर अकाल मृत्यु हो सकती है।

कहीं दूल्हे को पीटकर तो कहीं पोट्टी रोककर,ऐसे भी रीति-रिवाजों से होती हैं दुनिया में शादियां

दूल्हे के पैरों को पीटा जाता:

कोरिया में परंपरा के अनुसार शादी होने से एक रात पहले दूल्हे के पैरों को मछली और लकड़ी से पीटा जाता है। यह जितना ज्यादा दर्दनाक होता है उतना ही ज्यादा मजेदार भी होता है। इसके पीछे का मकसद है यह है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को निराश नहीं करता है।

कहीं दूल्हे को पीटकर तो कहीं पोट्टी रोककर,ऐसे भी रीति-रिवाजों से होती हैं दुनिया में शादियां

शादी में हंसना मना:

कांगो में शादी के दौरान दुल्हा-दुल्हन को हंसने पर रोक होती है। शादी की रस्म पूरी होने के बाद ही दोनों को हंसने की इजाजत दी जाती है। यह रस्म शादी के दौरान होने वाली सभी रस्मों पर लागू होती है।

कहीं दूल्हे को पीटकर तो कहीं पोट्टी रोककर,ऐसे भी रीति-रिवाजों से होती हैं दुनिया में शादियां

दुल्हन का अपहरण होता:

किर्गिस्तान में दुल्हनों का अपहरण किया जाता है। यह रस्म शादी के पहले होती है। पुरुष जिस महिला के साथ अपनी सारी जिंदगी बिताना चाहता है, वह उसका अपहरण करके यह अनोखी रस्म पूरी करता है।

कहीं दूल्हे को पीटकर तो कहीं पोट्टी रोककर,ऐसे भी रीति-रिवाजों से होती हैं दुनिया में शादियां

बाथरूम में किस मिलते:

स्वीडन में दुल्हन या दूल्हे को अपनी मेज छोड़कर बाथरूम की ओर जाना होता है। इस दौरान जब वे बाथरूम का उपयोग करने जाते हैं तो बहुत से लोग उनको किस करने लगते हैं। नए जोड़ों को प्यार देने का ये तरीका काफी अनोखा है।

'GST ऑनेस्टी, Bomb रिफॉर्म...' वायरल हो रहा GST पर बाबा सहगल का यह नया अलबम

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk