इस शख्स की वजह से पहली बार मिला ये कपल

कानपुर। सोनम कपूर की शादी को लेकर कुछ दिनों से कई खबरें आ रही हैं। सोनम कपूर के दूल्हे आनंद की पर्सनल लाइफ तो कभी सोनम की शादी की तैयारियों के बारे में। दोनों की शादी से पहले उनकी लव स्टोरी के बारे में भी जानना जरूरी है। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर और आनंद आहूजा को मिलाने वाली शख्स थीं परनिया कुरैशी। बता दें की सोनम कपूर और आनंद आहूजा की कॉमन फैशन डिजाइनर परनिया कुरैशी की वजह से दोनों मिले। बाद में परनिया ने आनंद को सोनम से इंट्रोड्यूज कराया। फिर दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे और मिलने लगे। सोनम के इंस्टाग्राम पर कई ऐसी तस्वीरें हैं जिनमें आनंद कपूर फैमिली के साथ हैंगआउट करते नजर आए हैं।

इस शख्स की वजह से सोनम और आनंद की हुई थी पहली मुलाकात,जानें कैसे हुई इनकी लव स्टोरी की शुरुआत

पहली बार यहां आए थे साथ नजर

सोनम को दुल्हनिया बना अपने घर ले जाने को आनंद दिल्ली से मुंबई पहुंच गए हैं। दोनों ने एक दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया और फिर शादी करने का फैसला लिया। बता दें की दोनों की शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट खुद कपूर और आहूजा फैमिली ने मिल कर की है। अब दोनों शादी करने जा रहे हैं पर मालूम हो की दोनों पहली बार खिलाडी़ कुमार अक्षय की बर्थ डे पार्टी में साथ नजर आए थे। दोनों के रिलेशन के बारे में सोनम कपूर ने पिछले नेशनल फिल्म अवॉर्ड में खुलासा किया था। बता दें की सोनम की शादी के लिए उनका घर लाइटों से सजा दिया गया है। अनिल कपूर अपनी वाइफ सुनीता कपूर संग सोनम के संगीत में डांस परफॉर्मेंस देने के लिए रिहर्ल्सल में जुटे हैं। 7 मई को दोनों की हल्दी, मेंहदी और संगीत की रस्म होगी और फिर 8 मई को दोनो शादी रचा लेंगे।  

इस शख्स की वजह से सोनम और आनंद की हुई थी पहली मुलाकात,जानें कैसे हुई इनकी लव स्टोरी की शुरुआत

सोनम की शादी की तैयारियां

सोनम की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि सोनम ने अपनी शादी में कार्ड नहीं छपवाए। दरअसल सोनम और आनंद का मानना है कि पेपर की बर्बादी करने से अच्छा है कि वो लोगों को ई-इन्वाइट भेजें। सोनम के संगीत की रस्म 7 मई को उनकी आंटी कविता सेठ के बांद्रा स्थिक बंग्ले पर होगी। कहा जा रहा है की सोनम की शादी भी यहीं होगी। इसके बाद सोनम और आनंद दो रिशेप्शन पार्टी देगें। एक रिशेप्शन पार्टी मुंबई में होगी और एक दिल्ली में होगी। खबरों के मुताबिक कपूर परिवार सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है के गाने स्वैग से करेंगे सबका स्वागत पर डांस परफॉरमेंस दे कर आहूजा परिवार का स्वागत करेंगे।

इस शख्स की वजह से सोनम और आनंद की हुई थी पहली मुलाकात,जानें कैसे हुई इनकी लव स्टोरी की शुरुआत

सोनम कपूर को ब्याह कर ले जाने दूल्हे राजा आनंद आहूजा पहुंचे मुंबई, देखें तस्वीरें

शादी की तारीख से लेकर रस्मों तक जान लें सोनम कपूर व आनंद आहूजा की शादी से जुड़ी 10 खास बातें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk