5 अवॉर्ड मिले:

नूतन के नाम पर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त करने का रिकॉर्ड है। इन्होंने एक दो नहीं बल्कि पूरे 5 अवॉर्ड इन्हें मिले थे। हालांकि ऐसा रिकॉर्ड काजोल के नाम भी है।

शोभना समर्थ की बेटी:

04 जून 1936 को मुंबई में जन्मी नूतन समर्थ मशहूर अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी थीं। नूतन को अभिनय विरासत में मिला था। हालांकि मां जानी मानी अभिनेत्री थीं फिर भी इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।

1952 में नूतन ने जीता था मिस इंडिया का ताज,10 बातें जो आप नहीं जानते

मिस इंडिया खिताब:

बेहद खूबसूरत नूतन ने 1952 में मिस इंडिया का भी खिताब जीता था। इन्होंने अभिनय की दुनिया में बाल कलाकार के रूप में काम शुरू किया था। इनकी पहली फिल्म 'नल दमयंती' रिलीज हुई थी।

खास ध्यान नहीं दिया:

आज जहां मिस इंडिया जैसे खिताब जीतने के वालों को फिल्म मेकर हाथों हाथ लेते हैं, लेकिन 1952 में ऐसा नहीं था। इतना बड़ा खिताब जीतने के बाद भी उनकी ओर किसी ने खास ध्यान नहीं दिया था।

1952 में नूतन ने जीता था मिस इंडिया का ताज,10 बातें जो आप नहीं जानते

कई फिल्मों में काम:

इन्होंने फिल्म 'हमारी बेटी' में शानदार अभिनय किया था। इस का निर्देशन इनकी मां ने ही किया था। इसके अलावा 'हमलोग', 'शीशम', 'नगीना' और 'शवाब' जैसी कई फिल्मों में इन्होंने काम किया।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री:

हालांकि कई फिल्मों के बाद भी इनकी कोई खास पहचान नहीं बन पाई थी, लेकिन 1955 में प्रदर्शित फिल्म 'सीमा' इनके लिए लकी साबित हुई। इस फिल्म में इन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

1952 में नूतन ने जीता था मिस इंडिया का ताज,10 बातें जो आप नहीं जानते

स्विमसूट पहना:

इसके बाद साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल्ली का ठग' में इन्होंने स्विमसूट पहनकर इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया। इतना ही नहीं बारिश फिल्म में में भी नूतन ने बोल्ड सीन देकर लोगों को चौंका दिया था।

ट्रैजेडी क्वीन कही गई:

नूतन के 'सुजाता' बंदिनी', दिल ने फिर याद किया' जैसी फिल्मों के काम करने की वजह से इन्हें ट्रैजेडी क्वीन भी कहा जाने लगा था। हालांकि इसके बाद 'छलिया' और 'सूरत' जैसी फिल्मों ने यह टैग हटा दिया था।

1952 में नूतन ने जीता था मिस इंडिया का ताज,10 बातें जो आप नहीं जानते

गीत और गजल भी:

नूतन ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। नूतन सिर्फ अभिनय ही नहीं गीत और गजल भी लिखती थीं। इन्होंने लेफ़्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी रचाई थी। इनका बेटा मोहनीश बहल भी फिल्मी दुनिया से जुड़ा है।

पहचानते हैं आप इन दस मशहूर खलनायकों के बच्चों को

दुनिया को अलविदा:

जबरदस्त अभिनय के बल पर नूतन ने फिल्मी दुनिया में करीब चार दशक तक राज किया था। हालांकि बाद में यह कैंसर की बीमारी से पीड़ित हुई। इन्होंने 21 फरवरी 1991 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

'Jolly LLB 2' के 10 डायलॉग जिन्हें पढ़कर हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk