अनुष्का शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर, 2017 को परिणय सूत्र में बंधे। शादी के बाद अनुष्का शर्मा जो मंगलसूत्र पहनती हैं उसकी कीमत 52 लाख रुपए है। अनुष्का के इस मंगलसूत्र में डायमंड जडे़ हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्नर्या राय बच्चन के मंगलसूत्र की कीमत 45 लाख रुपए है। इनके मंगलसूत्र में भी हीरे जड़े हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे को धूम 2 की शूटिंग के दौरान डेट कर रहे थे। बाद में दोनों ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी कर ली और अब इनकी एक बच्ची भी है अराध्या।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी कई बार मंगलसूत्र गले में नहीं बल्कि कलाई में पहने नजर आती हैं। शिल्पा ज्यादातर मॉडर्न ड्रेसेज में दिखती हैं। कभी-कभी ट्रेडिशनल आउटफिट में शिल्पा गले में मंगलसूत्र पहन लेती हैं। इनका मंगलसूत्र लगभग 30 लाख रूपए का है। शिल्पा और बिजनेसमैन राज कुन्द्रा ने 22 नवंबर, 2009 को शादी की थी।
काजोल
काजोल और अजय देवगन ने 24 फरवरी, 1999 में शादी की थी। शादी के बाद से ही काजोल जो मंगलसूत्र पहन रही हैं उसकी कीमत 21 लाख रूपए है। इनके मंगलसूत्र में भी डायमंड जडे़ हैं।
करिश्मा कपूर
करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से 29 सितंबर, 2003 में शादी की थी। हालांकि की ये शादी टिक न सकी और दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर के मंगलसूत्र की कीमत 17 लाख रूपए है।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk