सूर्य है स्वामी
जिनकी जन्म तारीख 1, 10, 19, 28 होती है मतलब उनका मूलांक 1 हो तो उनका स्वामी सूर्य होता है। ऐसे लोग स्वतंत्र व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इन लोगों में स्वाभाविक रूप से ईगो या काफी हद तक अंहकार भाव होता है। ये आत्म निर्भर, वादे के पक्के, दृढ़ इच्छा शक्ति से भरे हुए और अपने क्षेत्र में विशिष्ट स्थान पर होते हैं।
छोटी है तो क्या हुआ, आपके बारे में सब कुछ बात देगी ये उंगली

शुभ लक्षण
ऐसे व्यक्ति जो 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेते हैं, उनके लिए हर माह की यही तारिखें बेहद शुभ होती हैं। इनका दो, चार और सात मूलांक वाले लोगों से अच्छा तालमेल बनता है। यानि जिनका जन्मदिन 2, 4, 7, 11, 22, 25, 29 और 31 तारीख को होता है उनका नंबर वन से शानदार कनेक्शन होता है। इनके लिए शुभ दिन रविवार और सोमवार होते हैं। शुभ रंग पीला, हरा और भूरा होता है। इसलिए इन लोगों को अपने कपड़ों, ऑफिस, बेडरूप के पर्दों और बेडशीट के साथ दीवारों में इन्हीं रंगों का इस्तेमाल करें तो अच्छा होगा। एक मूलांक के व्यक्ति हमेशा टॉप पोस्ट पर ही देखे जाते हैं। छह और आठ अंक वालों से इनकी ज्यादा नहीं जमती बल्कि कभी कभी झगड़ा हो जाता है। इनकी शुभ दिशा ईशान कोण होती है।
हाथ में यहां होती है पैसे वाली रेखा


मुकेश अंबानी और लादेन दोनों का मूलांक है एक
आइये आपको कुछ फेमस एक मूलांक वाले लोगों के बारे में बताते हैं। पहला नाम है सबसे अमीर लोगों की फेहरिस्त में शामिल मुकेश अंबानी का जिनका जन्म 19 मार्च को हुआ है। इसके अलावा धीरूभाई अंबानी और रतन टाटा दोनों की जन्मतिथि है 28 दिसंबर, पूर्व और भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी, विस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, बॉलीवुड की पहली सेक्स सिंबल एक्ट्रेस जीनत अमान और भारत के फेमस रेसलर और अभिनेता दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर को हुआ था। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर 28 सितंबर को पैदा हुईं तो चिर युवा खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा की बर्थ डेट है 10 अक्टूबर, वहीं मिस वर्ड ऐश्वर्या रॉय का जन्म एक नवंबर को हुआ था और हिंदुस्तानी बॉलीवुड में मर्दाना खूबसूरती के लिए ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन 1 जनवरी को पैदा हुए थे। क्रिकेटर सुनील गावस्कर 10 जुलाई को पैदा हुए तो बिल गेट्स का बर्थ डे है 28 अक्टूबर। इस फहरिस्त में अंतरराष्ट्रीय आतंकी ओसामा बिन लादेन भ्ज्ञी शामिल है जिसका जन्म आज ही के दिन यानि 10 मार्च को हुआ था।   
हथेली पर ये निशान मतलब खूब मिलेगा धन और सम्मान

 

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk