गुलाबी रंग बहुत कुछ कहता है

फिल्म मे जो भी सवाल पूछे गए हैं सभी दर्शको के लिए सही हैं लेकिन फिल्म के बारे मे एक ऐसा सवाल है जो किसी ने नही पूछा और वो है फिल्म का नाम पिंक ही क्यों रखा गया। कई देशों मे पिंक एक स्ट्रीट स्लेंग है जिसे कई चीजों के लिए प्रयोग किया जाता है। गुलाबी रंग लड़कियों और महिलाओं से जुड़ा होता है। फिल्म मे गुलाबी रंग किसी और चीज की ओर भी इशारा कर रहा है। फिल्म मे लड़कों द्वारा अक्सर लड़कियों को एक प्रयोग करने वाली वस्तु के तौर पर दिखाया गया है।

इसलिए फिल्म का नमा रखा गया पिंक

फिल्म के प्रोड्यूसर सुजीत सिरकार से जब फिल्म के नाम के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने कहा जब लोग मूवी देखेंगे तो उन्हे पिंक का मतलब समझ आएगा। दर्शकों के लिए यह चीज काफी बुरी है कि वो कभी फिल्म के नाम को डिकोड नही कर पाएंगे कि आखिर क्यों फिल्म का नाम पिंक रखा गया। फिल्म मे लड़कों और लड़कियों के चरित्र को शब्दों के जरिए बातया गया है। फिल्म के कान्टेक्स्ट मे फिल्म के नाम का रहस्य छुपा हुआ है। फिल्म मेकर्सइसी लिए पिंक का अर्थ नही बता रहे हैं क्योकि वो चाहते हैं कि दर्शक फिल्म देख कर पिंक का अर्थ खुद समझ सकें।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk