मेष राशि

सहस्राब्दी में गति वास्तव में बहुत तेज है। मेष राशि वाले आप इसके लिए तैयार हैं, लेकिन दूसरों के सपने को मत देखिए। आप अच्छी तरह से वित्तीय तरीकों को सीखें। आप खुद की, अपने परिवार की, घर की सही से देखरेख करेंगे। इन क्षेत्रों में आपकी व्यस्तता सक्रिय से भी अधिक होगी। इस अवधि में आपको व्यापार और आनन्द दोनों ही कारक प्रेरित करेंगे। व्यावसायिक साझेदारी के साथ साथ निजी संबंध भी समान रूप से महत्वपूर्ण होंगे।

मकर संक्रांति पर जानें! बेजन दारूवाला ने बताया 2018 में कैसा होगा आपका भविष्‍य

जानिये मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

वृष राशि

कभी-कभी धन ऐसे बरसते हैं जैसे पैसे आसमान से गिर रहे हों। इस साल भी आपके साथ कुछ हद तक ऐसा ही होने वाला है। सुखद प्यार, भोजन, कपड़े और मौज भरी अच्छी जिंदगी आपका इंतजार कर रही है। वृषभ एक छोटे बच्चे की तरह होता है। उसे प्यार करो, छुओ, उसे सहलाओ उसे संगीत सुनाओ और वह आपका दुलारा हो जाएगा। जैसा कि अमेरिकी कहते हैं, थ्र्री चीयर्स। यदि आप गहराई से सराहना और अत्यधिक सम्मान चाहते हैं तो आपको जिम्मेदार, समझदार और उदार होना होगा और यही सच है। इस साल आपके पास बहुत कुछ है, लेकिन इसे उसी रूप में पाने के लिए आपसे समझदारी की भी अपेक्षा है।

मकर संक्रांति पर जानें! बेजन दारूवाला ने बताया 2018 में कैसा होगा आपका भविष्‍य

जानिये वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

मिथुन राशि

इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य और वित्त का ध्यान रखना चाहिए। सकारात्मक पक्ष यह है कि पदोन्नति, काम के बेहतर अवसर, पालतू जानवरों, नौकरों और सहकर्मियों के साथ सुखद सम्बन्धों की अपेक्षा कर सकते हैं। भोजन और नियमित व्यायाम के प्रति सतर्कता एक सुखद आरामदायक जीवन की ओर आपको ले जाएगी। मिथुन राशि वाले अस्थिर और अक्सर मूडी होते हैं। वह अक्सर खुद के साथ ही मतभेद रखते हैं। दिमाग एक चीज की मांग करता है और दिल किसी विपरीत चीज की मांग करता है। यह दो बहुत ही भिन्न-भिन्न लोग होने के रूप में प्रकट होता है। हालांकि इस साल आप इसमें सामंजस्य बिठाने में काफी हद तक सफल होंगे।

मकर संक्रांति पर जानें! बेजन दारूवाला ने बताया 2018 में कैसा होगा आपका भविष्‍य

जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

कर्क राशि

भावनात्मक रूप से कर्क राशि वाले अभेद्य होते हैं वे उसी तरह क्रिया और प्रतिक्रिया करते हैं जैसे केकड़े आगे बढ़ते हैं। आप टकराव से बचने की कोशिश करते हैं। सामान्यत: जो आप महसूस करते हैं उसके बारे में चर्चा करते हुए सहज नहीं होते हैं। कर्क राशि वाले सहज ज्ञानी और कभी-कभी आत्मिक होते हैं। आप भावनात्मक रूप से चीजों को अनुभव करते हैं। कर्क राशि वालों का मन हमेशा परिवर्तनशील रहता हैं। ये अपने जीवन में लगातार बदलाव करते रहते हैं। कभी-कभी कर्क राशि वाले आप पर भरोसा करते हैं वे आपको अपनी सबसे निजी दुनिया में रखते हैं। इस साल आपको स्वास्थ्य के प्रति सजेत रहने की आवश्यक होगी।

मकर संक्रांति पर जानें! बेजन दारूवाला ने बताया 2018 में कैसा होगा आपका भविष्‍य

जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

सिंह राशि

सिंह राशि वालों में एक सहज नाटकीय बोध होता है, और जीवन निश्चित रूप से उनका मंच है। कभी भी सिंह राशि वालों के विचारों और विश्वासों को बदलने पर तर्क मत कीजिए। आप सफल नहीं होंगे और सिंह राशि वाले आपसे नाराज हो जाएंगे। गणेश जी संकेत करते हैं कि किसी से नजदीकियां बढ़ेंगी। खासकर किसी महिला के प्रति। इस साल जितनी ज्यादा एडवेंचर की आप उम्मीद करते हैं, उससे ज्यादा आपको मिलेगा। आप काफी मजबूत हैं, लेकिन काम के साथ आपको विश्राम को भी बराबर महत्व देना चाहिए। शुरुआत के तीन महीने प्यार, रोमांस और यात्राओं में बीतेगा। साल के अंत तक आप काफी कुछ हासिल कर लेंगे।

मकर संक्रांति पर जानें! बेजन दारूवाला ने बताया 2018 में कैसा होगा आपका भविष्‍य

जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

कन्या राशि

प्राचीन काल में कन्या, तुला और वृश्चिक एक ही राशि थे। ये सभी तीन राशियां भोजन, स्वास्थ्य के बारे में बहुत ही उत्साही और तुनकमिजाज या फोबिया से ग्रसित हो सकते हैं। आमतौर पर एक कन्या राशि के लोग स्वास्थ्य और स्वच्छता के मुद्दों के बारे में जानते हैं, खासकर जब यह अत्याधुनिक शोध से संबंधित हो। गणेश जी का कहना है कि यह आपके बात करने की प्रक्रिया को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आप यह कोशिश करें कि आपको कोई भी मानसिक तनाव न हो। इसी जगह पर आप कमजोर हो सकते हैं और यह आपके लिए दयनीय है। दूसरों को सुनने के लिए आप हमेशा तैयार रहते हैं। आप सक्षम और भेदभावपूर्ण दोनों हैं।

मकर संक्रांति पर जानें! बेजन दारूवाला ने बताया 2018 में कैसा होगा आपका भविष्‍य

जानिये कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

तुला राशि

प्राचीन काल में कन्या, तुला और वृश्चिक एक ही राशि थे। मेरा विशेष अवलोकन यह है कि तीनों ही राशियां भोजन और स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही तुनकमिजाज तथा आशंकित रहती हैं। तुला राशि के लोगों में लोकतांत्रिक, कूटनीतिक और निष्पक्ष रूप से कार्य करने की कुशलता निहित होती है। इस राशि के लोगों को प्रतिकूल परिस्थितियों में निर्णय लेने में परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। इस वर्ष आपकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों में कई गुना वृद्धि होगी। जहां तक संभव हो आप अंतर्मुखी न रहें। अपनी इच्छाओं और भावनाओं को दूसरों के साथ बांटें। इस साल आपके प्रयासों को बेहतर परिणाम आपको प्राप्त होगा।

मकर संक्रांति पर जानें! बेजन दारूवाला ने बताया 2018 में कैसा होगा आपका भविष्‍य

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

वृश्चिक राशि

अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। काफी समय से लंबित पड़े कार्यों को निपटाने के लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करने की जरूरत होगी। वैसे आप वृश्चिक राशि वाले इस बात से अनजान नहीं हैं। आप अपनी मेहनत से जीवन में नई शुरुआत कर सकते हैं। भौतिक सहूलियतों के बजाय निजी जीवन की उपलब्धियां आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण होंगी। साहस की भावना, जोखिम उठाने का जज्बा, खुद के जीवन को दांव पर लगा देना आदि आपकी खूबियां हैं। लिहाजा आप कई मामलों में अपने साहस का परिचय देंगे। आप उच्च शिक्षा और अनुसंधान के लिए समय निकालेंगे। कमाई के नए साधनों की तलाश करेंगे और नए संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। आप वास्तव में लोगों के साथ सार्थक बातचीत करने और उनके साथ संवाद स्थापित करने की जरूरत महसूस करेंगे ताकि संबंध स्थाई हो सकें। इसके साथ ही इस महीने किसी दुर्गम स्थान की यात्रा भी संभावित है।

मकर संक्रांति पर जानें! बेजन दारूवाला ने बताया 2018 में कैसा होगा आपका भविष्‍य

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

धनु राशि

आपको इस साल विरासत और वित्तीय मामलों में लाभ होगा। आप दूरदराज के स्थानों का भ्रमण करेंगे और माता-पिता, बच्चों और प्रियजनों के साथ मिलकर मौजमस्ती करेंगे। अच्छे भाग्य का उदय होगा। आप ग्लैमर की ओर आकर्षित होंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य के नियमित देखभाल की आवश्यकता होगी। धन और खुशियों के मामले में समय अच्छा रहेगा। बच्चों के भविष्य, उनकी रचनात्मकता को नई पहचान देने के लिए आप भरसक प्रयास करेंगे। आपके लिए यह एक जीवंत और भाग्यशाली साल होगा। आपको लाभ तो होगा ही, साथ ही भविष्य के लिए बहुत सी संभावनाएं आपके समक्ष उपस्थित होंगी। जो आपको जीवन में काफी आगे बढ़ाएंगी।

मकर संक्रांति पर जानें! बेजन दारूवाला ने बताया 2018 में कैसा होगा आपका भविष्‍य

जानिये धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

मकर राशि

आप दबाव और खिंचाव के बावजूद शानदार शुरुआत करेंगे। आपको ज्यादा मुनाफा होगा। इसके साथ ही आपको सही लोगों से मिलने, सफलता और यात्रा का अनुभव होगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं बहुत हैं। आपके सामने कोई भी समस्या आएगी, तो आप उससे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। आप परिवार में अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब होंगे। जो भी परिवर्तन होगा, आप उसका आनंद लेंगे और अपनी रचनात्मकता को उभारेंगे। वास्तविक जीवन में सबकुछ अच्छा नहीं है और सबकुछ बुरा भी नहीं है। जीवन काला-सफेद नहीं होता, इसमें कई रंग होते हैं। आप संगठन में प्रबंधन के विशेषज्ञ हैं। आप दूसरों को व्यवस्थित करने में पारंगत हैं।

मकर संक्रांति पर जानें! बेजन दारूवाला ने बताया 2018 में कैसा होगा आपका भविष्‍य

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

कुंभ राशि

आपका काम और परियोजनाएं आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। आप यात्राएं करेंगे और लोगों व स्थानों तक आपकी पहुंच होगी। आपका आदर्श वाक्य है, 'काम ही पूजा है। जीवन प्यार, हंसी और सबके साथ से संचालित होता है। आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। खर्च और दूसरों के हस्तक्षेप के बाजवूद, संपत्ति के मामले और परिवार की स्थिति संतोषप्रद होगी। खरीद/बिक्री/यात्रा पर बल देंगे। जीतने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें विजयी होंगे। आप कानूनी मामलों व अनुबंधों पर काम करेंगे। व्यापार में उन्नति से भविष्य में भी बेहतर संभावनाएं बनेंगी। आपके जीवन का यह समय वास्तव में स्वागतयोग्य होगा।

मकर संक्रांति पर जानें! बेजन दारूवाला ने बताया 2018 में कैसा होगा आपका भविष्‍य

जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

मीन राशि

आपके साथ इस साल प्रसिद्धि व भाग्य का सुयोग होगा। आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे और रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में सहयोगियों पर काम के बढ़ते दबाव की झल्लाहट निकालेंगे, जिसका नकारात्मक असर हो सकता है। आप सभी स्तरों पर भागीदारी करेंगे और महत्वपूर्ण लोगों या स्थानों तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश करेंगे। आपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जो भी जोखिम उठाए हैं, उनमें आपको सफलता मिलेगी। इस साल आपको अपने जीवनसाथी की दी हुई सलाह काफी काम आएगी। आपकी इच्छापूर्ति संभव है। आप आने वाले समय के लिए मजबूत तथा तैयार महसूस करेंगे।

मकर संक्रांति पर जानें! बेजन दारूवाला ने बताया 2018 में कैसा होगा आपका भविष्‍य

जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk