अहमदाबाद (एएनआई)। इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी क्रिकेट की दुनिया के लवली कपल कहे जाते हैं। यह कपल अक्सर अपनी डिफरेंट टाइप एक्टिविटीज के चलते फैंस के बीच छाया रहता है। फैंस का भी मानना है कि साक्षी एमएस धोनी की ताकत हैं क्योंकि वह अक्सर क्रिकेट स्टेडियम में अपने हसबैंड का सपोर्ट करते हुए देखी जाती हैं। इन दिनों यह कपल अपनी एक पिक्कचर को लेकर फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स यानी कि सीएसके ने आईपीएल 2023 में भारी जीत हासिल की। इस स्पेशल मूमेंट पर महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर ही वाइफ साक्षी व बेटी जीवा के साथ क्यूट सी पिक्चर क्लिक कराई।


वायरल हाे रही धोनी की यह पिक्चर
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर यह पिक्चर शेयर भी की है। कैप्शन में साक्षी ने बस येलो हार्ट वाला इमोजी दिया है। पिक्चर में में कैप्टन कूल एमएस धोनी अपनी प्यारी पत्नी और उनकी बच्ची को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। पीली जर्सी में अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान बिखेरते हुए साक्षी और जीवा के साथ पोज देते हुए एमएस धोनी काफी खुश दिखे। वहीं साक्षी का जो लुक दिख रहा है वह काफी डैसिंग है। वह व्हाइट कलर की फ्लोरल-प्रिंटेड ड्रेस पहने हुए हैं। स्लीक चेन लुक, मिनिमल मेकअप और खुले बालों में वह काफी सुंदर दिख रही थीं। वहीं बेबी गर्ल जीवा फ्लावर प्रिंटेड फ्रॉक में काफी क्यूट दिख रही थीं। यह पिक्चर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोग इस खूब कमेंट कर रहे हैं।
पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया
बतादें कि मंगलवार को आईपीएल 2023 के फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस यानी कि जीटी को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। सीएसके अब टूर्नामेंट जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के साथ बराबरी पर है, दोनों टीमों ने इसे पांच-पांच बार जीता है। वहीं सीएसके की विनिंग जर्नी की बात करें तो इसके पहले यह टीम आठ बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनलिस्ट रही है और चार बार आईपीएल जीती है। सीएसके ने आईपीएल 2010, आईपीएल 2011, आईपीएल 2018, व आईपीएल 2021 में शानदार जीत हासिल की है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk