छेड़छाड़ से कैसे निपटा जाए
महिलाओं की सेफ्टी को लेकर हमेशा सजग रहने वाले खिलाड़ी कुमार अक्षय ने फेसबुक पर एक विडियो जारी किया है। अक्षय कुमार ने अपनी ‘नाम शबाना’ को स्टार तपसी पन्नू के साथ यह वीडियो शूट किया है। जिसमें वो महिलाओं को खुद को खतरे से बचाने के तरीके बता रहें हैं। इसमें तापसी पन्नू ने महिलाओं के साथ आएदिन होने वाली छेड़छाड़ का जिक्र किया है और उससे कैसे निपटा जाए, यह भी बताया गया।

महिलाओं के पास होता है सबसे बड़ा हथियार

वीडियो की शुरुआत में तापसी पन्नू बताती हैं कि, महिलाओं को खतरा कहां-कहां हो सकता है। यानी कि बस स्टैंड, पार्क या ट्रेन, मतलब हर जगह महिलाओं को सचेत रहने की जरूरत है। अमूमन देखा जाता है कि छेड़छाड़ की शिकार महिला खुद को कमजोर और बेबस समझने लगती है। तो हमें सबसे पहले अपने अंदर एक कांफिडेंस लाना होगा। तापसी आगे कहती हैं कि, कोई लड़का अगर आपके निजी अंगो को छूता है, तो हमें सहमने की बजाए उसे मुंहतोड़ जवाब देना सीखना चाहिए। ऐसी कोई भी हरकत देखते ही आप मदद के लिए चिल्ला सकती हैं। अगर वहां सन्नाटा है तो आप अपने हाथ-पैरों का इस्तेमाल करें।

 



फिर अक्षय को पड़ी मार
महिलाओं के पास सबसे बड़ा हथियार उनका शरीर ही है। जैसे की आप लात मार सकते हो आप कोहनी मार सकते हो। आप पैर से मार सकती हो। तापसी तो कोहनी मारने को सबसे परफेक्ट मानती हैं। वीडियो में अक्षय कुमार भी हैं जो आखिर में आकर तापसी को गलत ढंग से छूने की एक्टिंग करते हैं तब तापसी उन्हें पहले कोहनी मारती हैं और अक्षय मार खाकर गिर जाते हैं।
टॉयलेट-एक प्रेम कथा हो या पैड मैन: इन 5 फिल्मों में अक्षय कुमार दिखेंगे एक अलग अवतार में

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk