prayagraj@inext.co.in
PRAYAGRAJ: दो की शाम छह बजे शाम छह बजे से शहर में कार चलाना प्रतिबंधित रहेगा। तीन को दोपहर एक बजे के बाद शहर में दो पहिया वाहन भी नहीं चलेंगे। यह प्रतिबंध चार फरवरी की रात तक प्रभावी रहेंगे। चार को सिविल लाइंस, चौक, जानसेनगंज, हीवेट रोड मार्केट पूरी तरह से बंद रहेगी। एमजी मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर तीन और चार ओ आटो और ई रिक्शा भी नहीं चलेंगे। यह व्यवस्था मौनी अमावस्या के मद्देनजर एसएसपी नितिन तिवारी ने लागू करने की घोषणा की है और शहरवासियों से इसमें सहयोग की अपेक्षा की है।

कितना पैदल चलेंगे श्रद्धालु?
इलाहाबाद जंक्शन पर तीन एवं चार फरवरी को सिविल लाइंस की ओर से कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा। स्टेशन से यात्रियों की वापसी-प्रवेश सिटी साइड से होगा। दो तारीख को दोपहर बाद तो सिर्फ पैदल चलने का आप्शन होगा। संगम तक जाने की इच्छा रखने वालों को कम से कम आठ किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी होगी।

रूट डायवर्जन

दो फरवरी को शाम छह बजे से तीन फरवरी को शाम चार बजे तक लखनऊ की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को गंगेश्वर महादेव पार्किंग स्थल पर रोक दिया जाएगा।

तीन फरवरी को शाम शाम चार बजे से चार फरवरी तक सभी चार पहिया वाहन बेला कछार में पार्क किए जाएंगे।

नैनी एरिया में वाहनों की इंट्री लेप्रोसी चौराहे तक एलाऊ की जायेगी। वाहन नवप्रयागम पार्किंग स्थल पर पार्क कराये जाएंगे।

झूंसी एरिया में कटका तिराहे से आगे कोई वाहन नहीं आने दिया जायेगा। वाहनों को चीनी मिल पूरे सूरदास में पार्क कराया जायेगा।

दो फरवरी से तीन फरवरी को शाम चार बजे तक झूंसी झूंसी क्षेत्र में रहने वाले नागरिक दो पहिया वाहनों को महुआबाग पार्किंग में पार्क कर मेला क्षेत्र में जाएंगे।

दो फरवरी को शाम सुबह छह बजे से पांच फरवरी तक चार पहिया वाहन शहर क्षेत्र में बालसन चौराहे से आगे नहीं जा पाएंगे। इन्हें विश्वविद्यालय फुटबाल ग्राउंड व कर्नलगंज इंटर कॉलेज में पार्क कराया जाएगा।

कुंभ मेला 2019: प्रयागराज में कार पार्किंग की पूरी जानकारी, मेला स्थल के नजदीक यहां खड़ी कर सकते हैं गाड़ी