मुंबई (आईएएनएस)। ऋषि कपूर के करीब 5 दशकों के बेहतरीन करियर में उनकी रोमांटिक हीरो वाली इमेज ने फैंस को काफी प्रभावित किया। उनके रोमांटिंक बनाने के पीछे उनकी कोस्टार एक्ट्रेस का भी अहम किरदार है। ऋषि कपूर ने अपने इतने लंबे करियर में करीब 45 एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया है। ऋषि के हर रोमांटिक शाॅट में एक जादू था इसलिए अपने अपोजिट एक्ट्रेस के साथ उनकी केमिट्री जबरदस्त नजर आती थी। चलिए जानते हैं उन्होंने किस फिल्म में किस एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया है।

ऋषि कपूर की रोमांटिक इमेज के पीछे हैं ये एक्ट्रेस

एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने ऋषि कपूर के साथ एक्टर की डेब्यू मूवी बाॅबी में अभिनय किया था। इस रोमांटिक ड्रामा मूवी से ऋषि कपूर की इमेज बाॅलीवुड में चाॅकलेटी ब्वाॅय की हो गई थी। फिल्म के कई रोमांटिक सीन और गाने काफी फेमस हुए थे। फिर एक्टर अपनी पत्नी नीतू सिंह के साथ फिल्म कभी- कभी, खेल खेल में, अमर अकबर एंथनी और जेहरीला इंसान में नजर आए। ऑनस्क्रीन उनकी केमिट्री पर्दे के पीछे भी जारी रही और दोनों ने बाद में शादी कर ली। दोनों का साॅन्ग एक मैं और एक तू और खेल खेल में काफी फेमस हुआ है। श्रीदेवी के साथ एक्टर के अभिनय को फिल्म नागिन, चांदनी और बजरंग में खूब सराहा गया था।

हमेशा इन रोमांटिक फिल्मों से रहेंगे याद

ऋषि कपूर जया प्रदा के साथ फिल्म सरगम में दिखे थे। इसके बाद दोनों सिंदूर, घर घर की कहानी, घराना और धरतिपुत्र में साथ दिखे थे। टीना मुनीम के साथ एक्टर फिल्म कर्ज में दिखे थे। मौसमी चटर्जी के साथ एक्टर फिल्म जेहरीला इंसान, फूल खिले हैं गुलशन गुलशन और दो प्रेमी में नजर आए थे। मीनाक्षी शेषाद्री के साथ एक्टर ने फिल्म दामिनी में अभिनय किया था। माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर फिल्म साहिबान, याराना और प्रेम ग्रंथ। ऋषि कपूर का बाॅलीवुड सफर एक रोमांटिक हीरो की तरह इन अभिनेत्रियों के साथ काफी सफल रहा है। हालांकि उनके निधन के बाद भी उनकी छवि धूमिल नहीं होगी क्योंकि उनकी अदाकारी उनकी मौजूदगी का हमेशा एहसास कराएगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk