कानपुर। Lakme Fashion Week 2020 क्रिकेट मैदान पर अपनी शानदार बैटिंग से फैंस का दिल जीतने वाले शिखर धवन का शुक्रवार को नया अवतार देखने को मिला। पिच पर रन लेने के लिए दौडऩे वाले धवन अब रैंप वॉक पर जलवा बिखेर रहे हैं। शुक्रवार को लैक्मे फैशन वीक का तीसरा दिन था और रैंप पर सितारों का जमावड़ा लगा।

lakme fashion week 2020: शिखर धवन उतरे रैंप पर तो एक्ट्रेस नोरा ने लगाया ग्लैमर का तड़का

इसमें सबसे चर्चित नाम शिखर धवन का था। टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले धवन ब्लैक कुर्ता-पायजामा पहने काफी डैशिंग लग रहे थे। धवन की पर्सनॉलिटी वैसे भी अट्रैैक्टिंग रहती है। मैदान पर भी शिखर कैच लेने के बाद ताल ठोकते हैं, ये अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आता है।

lakme fashion week 2020: शिखर धवन उतरे रैंप पर तो एक्ट्रेस नोरा ने लगाया ग्लैमर का तड़का

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर फिलहाल चोट के चलते टीम इंडिया से दूर हैं। धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए। साथ ही वह टेस्ट सीरीज में भी नहीं दिखाई देंगे।

lakme fashion week 2020: शिखर धवन उतरे रैंप पर तो एक्ट्रेस नोरा ने लगाया ग्लैमर का तड़का

धवन जल्द से जल्द फिट हो सके, इसके लिए उन्हें बंगलुरु के रिहैब सेंटर में रखा गया है। बता दें भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इंजरी के चलते रिहैब सेंटर में उनका साथ दे रहे हैं।

lakme fashion week 2020: शिखर धवन उतरे रैंप पर तो एक्ट्रेस नोरा ने लगाया ग्लैमर का तड़का

लैक्मे फैशन वीक में धवन के अलावा बॉलीवुड के कलाकार भी शामिल हुए। इसमें सब की नजरें नोरा फतेही पर रही। एक्ट्रेस नोरा भी ब्लैक गाउन में रैंप पर उतरी थी।

lakme fashion week 2020: शिखर धवन उतरे रैंप पर तो एक्ट्रेस नोरा ने लगाया ग्लैमर का तड़का

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk