मुंबई (एएनआई)। कोरोना वायरस महामाारी का कहर वैसे तो पूरी दुनिया में है लेकिन भारत में सबसे ज्यादा मामले इसी राज्य से हैं। ऐसे में इस महामारी की वजह से इस बार मुंबई में लालबागचा राजा गणेशोत्सव नहीं मनाया जाएगा। बुधवार को लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल के सचिव सुधीर सालवी ने कहा कि मंडल पीड़ितों की मदद करेगा। गणेशोत्सव को भव्य तरीके से मनाने के बजाय, लालबागचा राजा मंडल महाराष्ट्र के सीएम के राहत कोष में राशि दान करेगा। सालवी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, हम LoC और LAC में जान गंवाने वाले शहीदों के परिवारों का भी सम्मान करेंगे। लालबागचा राजा के इतिहास में पहली बार, भगवान गणपति की मूर्ति COVID-19 महामारी के कारण स्थापित नहीं की जाएगी।

कोरोना वायरस की वजह से नहीं होगा आयोजन

मुंबई के लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल ने इस बार गणेशोत्सव को कोरोना वायरस के मद्देनजर नहीं आयोजित करने का फैसला किया है। इसके बजाय वे मंडल के अधिकारी रक्तदान शिविर लगाएंगे।हर साल, गणेशोत्सव मुंबई में भव्य तरीके से मनाया जाता है, जहां लाखों भक्त भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने के लिए पंडालों में जाते हैं।गणेशोत्सव जिसे गणेश चतुर्थी भी कहा जाता है। यह भाद्रपद माह के चौथे दिन से शुरू होता है, जो इस साल 22 अगस्त को शुरू होगा।हालांकि, इस बार के समारोहों के नहीं होने संभावना है क्योंकि महाराष्ट्र COVID-19 से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को अब तक महाराष्ट्र में 174,761 कोरोना के मामले सामने आए हैं।

National News inextlive from India News Desk