RANCHI: रांची के रिम्स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की हालत ठीक नहीं है। वे फिलहाल लिक्विड डायड के भरोसे हैं। दांत उखड़वाने के बाद उनके चेहरे पर सूजन भी है। अस्पताल के पेइंग वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराए गए लालू पहले के मुकाबले थोड़े सुस्त दिख रहे हैं। वे अभी कम बोल रहे हैं।

इशारा का ले रहे सहारा

बताया गया कि लालू प्रसाद बीते एक हफ्ते से संतुलित आहार नहीं मिलने से थोड़े कमजोर भी दिख रहे हैं। लालू अपने सेवादारों से कम बातचीत कर रहे हैं, जरूरत पड़ने पर इशारा का सहारा ले रहे हैं। रिम्स में लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉ। उमेश प्रसाद ने बताया कि लालू अभी तरोताजा महसूस नहीं कर पा रहे। दांत उखाड़े जाने की वजह से लालू के चेहरे पर सूजन है। उन्हें डेंटल डॉक्टरों ने एक सप्ताह तक नरम भोजन लेने की सलाह दी है। लालू की पाचन क्रिया भी प्रभावित हुई है।

एम्स दिल्ली भेजने की तैयारी

प्रोस्टेट और किडनी की गंभीर समस्या से परेशान लालू प्रसाद के बारे में बताया गया है कि रिम्स के डॉक्टर उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स, दिल्ली भेजने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अब तक लालू की सेहत की गहन जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन नहीं किया जा सका है। जबकि रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल के कैदी लालू के स्वास्थ्य पर जेल प्रबंधन भी नजदीकी नजर रख रहा है।