RANCHI: पंडरा निवासी जमीन कारोबारी चंद्रहास सिंह उर्फ रवि सिंह की सुसाइड की वजह उसकी पत्नी सुकृति सिंह उर्फ मिन्नी के मोबाइल का टूटना व बहनोई राजेश सिंह की करतूत है। राजेश के खिलाफ महिला थाने में दर्ज एफआईआर वापस लेने की फेसबुक पर उसकी मनुहार और मिन्नी के इन्कार ने रवि सिंह की हिम्मत को तोड़ दिया। ऐसे में उसने सल्फास खाकर मौत को गले लगा लिया। हालांकि इससे पहले उसने अपने साला मणिकांत सिंह उर्फ मोनू सिंह को फोन किया था। मोनू सिंह वैगनआर से ड्राइवर मुन्ना के साथ देवी मंडप रोड स्थित श्री कुंज अपार्टमेंट के उसके फ्लैट नंबर ब्ए में पहुंचा, तब तक रवि सिंह जमीन पर गिर गया था। उसकी सांस धीमी हो गई थी। आनन-फानन में चौधरी नर्सिग होम, सिटी ट्रस्ट अस्पताल और फिर आर्किड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मोनू ने पंडरा ओपी में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसके बहनोई रवि को उसकी दूसरी पत्नी मिन्नी सिंह ने ही जहर देकर मार डाला।

महिला थाना में नौकरानी का बयान

शनिवार को महिला थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने मृतक रवि की नौकरानी रीमा व उसके पड़ोसियों का बयान लिया। रीमा ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है। उसने कहा कि उनके सामने ही चंद्रहास सिंह उर्फ रवि सिंह ने पानी में मिलाकर कुछ खा लिया था।

क्या हुआ था शुक्रवार को

जानकारी के मुताबिक, रवि सिंह शुक्रवार की दोपहर ख्.फ्0 से तीन बजे के करीब अपने देवी मंडप रोड स्थित फ्लैट में पहुंचे थे। पत्‍‌नी सुकृति सिंह उर्फ मिन्नी सिंह के मुताबिक वे शराब के नशे में थे। उन्होंने दरवाजा खुलवाया और पत्‍‌नी सुकृति से कहा कि मत करो ऐसा, हम बर्बाद हो जाएंगें? हर तरफ से लॉस मेरा ही है? सुकृति ने कहा कि सबकुछ होगा, लेकिन वह राजेश सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लेगी। इस बात पर रवि सिंह जोर-जोर से बोलने लगे। कहा कि गलती मेरी है। मुझे ही सजा मिलनी चाहिए। इसी बीच दोनों पति-पत्‍‌नी में झंझट होने लगा। मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट पड़ोसी अमित लाल पहुंच गए। उन्होंने पति-पत्‍‌नी दोनों को शांत कराया। इसी बीच सुकृति सिंह अमित लाल को फेसबुक मैसेंजर में बहनोई राजेश सिंह द्वारा भेजे गए बल्गर मैसेज को पढ़वाने लगी, जो रवि सिंह को नागवार गुजरा। उसने मोबाइल जमीन पर पटक दिया। मोबाइल टूट गया। इस पर सुकृति सिंह और अधिक गुस्से में आ गई। फिर मारपीट होने लगी। सुकृति फ्लैट से भागी तो रवि सिंह भी स्कूटी से पीछे आ गए। वह सुकृति को वापस फ्लैट में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। जब सुकृति वापस नहीं हुई तो रवि सिंह ने कहा कि वह जहर खा लेंगें? थोड़ी देर में घर की मेड रीमा और मिन्नी की बच्चियां नीचे आई और कहा कि भैया ने कुछ खा लिया है। वे जमीन पर पड़े हुए हैं।

पड़ोसी के कैमरे में वीडियो फुटेज

इस पूरे प्रकरण और सड़क पर भागम-भाग की तस्वीरें हिंदुस्तान गली में रह रहे भानु के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं। पुलिस उसे लेने का प्रयास कर रही है।