RANCHI: रांची यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। इसके लिए आरयू लैंग्वेज लैब की स्थापना करने जा रही है। यूजीसी ने लैंग्वेज लैब की स्थापना के लिए आरयू को ख्भ् लाख रुपए सेंक्शन किया है। उम्मीद है इसी साल के अगस्त तक लैंग्वेज लैब की स्थापना हो जाए।

मौलाना आजाद रिसर्च सेंटर में खुलेगा लैब

लैंग्वेज लैब मौलाना आजाद रिसर्च सेंटर में खुलेगा। इसके लिए क्.8भ् करोड़ रुपए की लागत से मोरहाबादी स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के बगल में बिल्डिंग बनी है। लैंग्वेज लैब शुरू होने के बाद इस बिल्डिंग में डिस्टेंस एजुकेशन की भी सुविधा स्टू़डेंट्स के लिए अवेलेबल होगी।

क्या है लैंग्वेज लैब

साउंड क्लिप के जरिए अंग्रेजी सीखने की व्यवस्था होगी। स्टूडेंट्स कंप्यूटर में इंस्टॉल सॉफ्टवेयर के थ्रू अंग्रेजी सीखेंगे। इयर फोन के जरिए साउंड क्लिप से स्टूेडंट्स तक सिलेबस पहुंचेगा। इसके लिए गाइड भी रहेंगे।

क्या होंगे फायदे

लैंग्वेज लैब खुलने से स्टूडेंट्स को काफी फायदे होंगे। यहां सबसे पहले स्टूडेंट्स को इंग्लिश सिखाई जाएगी। इसके बाद बाकी लैग्वेंज भी सिखाए जाएंगे।

वर्जन

लैंग्वेज लैब खोलने के लिए ख्भ् लाख रुपए सेंक्शन किए गए हैं। इसके लिए काम शुरू हो गया है। अगस्त तक लैंग्वेज लैब शुरू होगा।

-डॉ पीके सिंह, सीसीडीसी, आरयू