1. भारत

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक दुनिया में सबसे अधिक फेसबुक यूजर्स भारत में हैं। इस मामले में हमारा देश इस साल पहले नंबर पर है। भारत में फेसबुक यूजर्स की संख्या 250 मिलियन के पार यानी 25 करोड़ के करीब पहुंच गई है। बता दें कि पिछले साल की तुलना में इस बार यूजर्स की संख्या में 12 फीसद का इजाफा हुआ है।

कैंब्रिज एनालिटिका विवाद के बीच जानें दुनिया में कहां कितने फेसबुक यूजर्स

2. अमेरिका

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक दुनिया में भारत के बाद अमेरिका में सबसे अधिक फेसबुक यूजर्स हैं। इस मामले में अमेरिका दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में फेसबुक यूजर्स की संख्या 230 मिलियन यानी करीब 23 करोड़ है।

कैंब्रिज एनालिटिका विवाद के बीच जानें दुनिया में कहां कितने फेसबुक यूजर्स3. ब्राजील

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के बाद फेसबुक यूजर्स की सबसे अधिक संख्या ब्राजील में हैं। इस मामले में यह देश दुनिया में तीसरे स्थान पर है। ब्राजील में फेसबुक यूजर्स की संख्या 130 मिलियन यानी 13 करोड़ है।

कैंब्रिज एनालिटिका विवाद के बीच जानें दुनिया में कहां कितने फेसबुक यूजर्स

4.  इंडोनेशिया

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ब्राजील और इंडोनेशिया में फेसबुक यूजर्स की संख्या बराबर है, लेकिन फिर भी यह देश इस मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर है। इंडोनेशिया में भी ब्राजील की तरह फेसबुक यूजर्स की संख्या 130 मिलियन यानी 13 करोड़ है।

कैंब्रिज एनालिटिका विवाद के बीच जानें दुनिया में कहां कितने फेसबुक यूजर्स

5. मैक्सिको

ब्राजील और इंडोनेशिया के बाद दुनिया में सबसे अधिक फेसबुक यूजर्स की संख्या मैक्सिको में है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह देश इस मामले में पांचवे स्थान पर है और यहां फेसबुक यूजर्स की संख्या 83 मिलियन यानी 8 करोड़ 30 लाख है।

कैंब्रिज एनालिटिका विवाद के बीच जानें दुनिया में कहां कितने फेसबुक यूजर्स

6. फिलिपींस

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक मैक्सिको के बाद सबसे अधिक फेसबुक यूजर्स की संख्या फिलिपींस में है। जानकारी के मुताबिक यह देश फेसबुक यूजर्स के मामले में छठे नंबर पर है और यहां फेसबुक यूजर्स की संख्या भारतीय आकड़ों के मुताबिक 6 करोड़ 70 लाख है।

कैंब्रिज एनालिटिका विवाद के बीच जानें दुनिया में कहां कितने फेसबुक यूजर्स

7. वियतनाम

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वियतनाम में फेसबुक यूजर्स की संख्या करीब 55 मिलियन यानी 5 करोड़ 50 लाख है। यह देश इस मामले में इस साल सातवें स्थान पर है।

कैंब्रिज एनालिटिका विवाद के बीच जानें दुनिया में कहां कितने फेसबुक यूजर्स

8. थाईलैंड

वैसे तो थाईलैंड की गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में होती है, लेकिन यह देश सबसे अधिक फेसबुक यूजर्स की संख्या में भी टॉप 10 में है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक थाईलैंड में फेसबुक यूजर्स की संख्या करीब 51 मिलियन यानी 5 करोड़ 10 लाख है। यह देश इस मामले में इस साल आठवें स्थान पर है।

कैंब्रिज एनालिटिका विवाद के बीच जानें दुनिया में कहां कितने फेसबुक यूजर्स

9. तुर्की

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक थाईलैंड और तुर्की दोनों ही जगह फेसबुक यूजर्स की संख्या बराबर है। तुर्की में फेसबुक यूजर्स की संख्या करीब 51 मिलियन यानी 5 करोड़ 10 लाख है, लेकिन यह देश इस मामले में इस साल नौवें स्थान पर है।

कैंब्रिज एनालिटिका विवाद के बीच जानें दुनिया में कहां कितने फेसबुक यूजर्स

10. यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम में फेसबुक यूजर्स की संख्या करीब 44 मिलियन यानी 4 करोड़ 40 लाख है। यह देश इस मामले में इस साल दसवें स्थान पर है।

कैंब्रिज एनालिटिका विवाद के बीच जानें दुनिया में कहां कितने फेसबुक यूजर्स

Data source

International News inextlive from World News Desk