कानपुर। Pongal-Sankranti 2020 Rangoli Designs : 'पोंगल' दक्षिण भारतीय राज्‍यों में 3 दिनों तक मनाया जाने वाला त्‍योहार है। नई फसल को लेकर सूर्य भगवान को धन्‍यवाद देने और खुशियां मनाने के इस पर्व पर सूर्य की पूजा होती है। पूजा में चावल, दूध, घी, शक्कर से तैयार किए गए भोजन और मिष्ठान का सूर्यदेव को भोग लगाया है, फिर घर परिवार के सभी सदस्‍यों के साथ मिल बांटकर प्रसाद खाया जाता है। इस दौरान घरों में रौनक देखते ही बनती है। तमाम घरों में लोग मुख्‍य द्वार पर खूबसूरत रंगोली बनाते हैं, ताकि भगवान उनके घर पधारें और घर साल दर साल हमेशा ही धन-धान्‍य से भरा रहे।

Makar Sankranti 2020 Wishes: मकर संक्रांति पर सबको वॉट्सऐप पर शेयर करें ये मैसेज और इमेज

Rangoli designs 2020: तो आज पोंगल के अवसर पर हम आपको ये 5 सबसे आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाना सिखा रहे हैं। इन्‍हें बनाकर आप अपने घर की रौनक में चार चांद लगा सकते हैं।

Pongal 2020 Chariot Kolam
पोंगल 2020 पर घर पर दरवाजे पर भगवान सूर्य के रथ के आकार वाली चावल की रंगोली बहुत ही शुभ मानी जाती है। तो इस वीडियो में देखिए, कैसे आप आसानी से यह अद्भुत रंगोली घर में बना सकते हैं।

कमल के फूल वाली रंगोली
पोंगल के पर्व में घर के दरवाजे पर कमल के फूल के आकार वाली ये कमाल की रंगोली देखने में जिनती खूबसूरत दिखती है। यकीन मानिए ये बनाने में काफी आसान भी है। बस आपको वीडियो में दिखाए गए स्‍टेप्‍स को फॉलो करना है।

चार कलश वाली रंगोली डिजाइन
इस रंगोली डिजाइन में बनाए गए हैं 4 कलश, जो अलग-अलग दिशाओं में बने हैं। ये कलश खूबसूरती के साथ ही अच्‍छे शगुन भी बढ़ाते हैं।

पोल्‍का डॉट वाली रंगोली
पोंगल पर यह बड़े डॉट्स वाली रंगोली बनाने में आसान है, यानि अगर आपके पास समय कम है, तो भी आप फटाफट इसे बना सकते हैं।

पोंगल पर अनाज वाला खूबसूरत कलश
यूं तो कलश वाली रंगोली डिजाइन इससे पहले भी हम आपको दिखा चुके हैं, लेकिन यह खास डिजाइन वाला कलश सच में जादू चलाने वाला है। दूध-दही और अनाज से भरे-पूरे इस कलश को देखकर हर कोई कहेगा... कमाल है।