टोक्यो (राॅयटर्स)। ब्राजील के अधिकारियों ने बताया कि बाहिया राज्य ने रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी के तीसरे चरण ट्रायल के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए ब्राजील रूसी वैक्सीन के पांच करोड़ डोज खरीदेगा। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोविड-19 महामारी से लड़ने में वैक्सीन के विकास, इलाज और जांच के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) को 35 बिलियन डाॅलर की और जरूरत है।

तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस से संक्रमण

दिसंबर की शुरुआत में चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस का संक्रमण शुरू हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में फैलता चला गया। डब्ल्यूएचओ ने 11 मार्च, 2020 को इस संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया। इस समय दुनिया के 210 से अधिक देश या इलाके रोजाना नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण या उससे होने वाली मौतों के बारे में रिपोर्ट कर रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण लगातार दुनिया भर में तेजी से फैलता जा रहा है।

फ्रांस में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले

फ्रांस में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 10 हजार नये संक्रमण सामने आए हैं। यह आंकड़ा एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा है। एक दिन पहले ही कैबिनेट मीटिंग में कोरोना वायरस के संक्रमण से फैलने वाली महामारी पर काबू पाने के लिए एक बार फिर से लोकल लाॅकडाउन पर विचार किया गया था। आस्ट्रेलिया के नेताओं ने क्षेत्रीय शटडाउन और आंतरिक सीमाएं बंद करने के निर्णय का समर्थन किया है। दक्षिण कोरिया में एक चर्च और राजनीतिक रैली से संक्रमण के मामलों में तेजी आई है।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 6414609 191916 2725688
भारत 4562414 76271 3542663
ब्राजील 4238446 129522 3497337
रूस 1051874 18365 868107
पेरू 710067 30344 544745
कोलंबिया 694669 22275 569379
मेक्सिको 652364 69649 458850
दक्षिण अफ्रीका 644438 15265 573003
स्पेन 571997 29699 150376
अर्जेंटीना 524198 10907 390098
चिली 428658 11781 401356
ईरान 395488 22798 340842
यूके 388551 41608 344
फ्रांस 387470 30813 88742
बांग्लादेश 332970 4634 233550
सऊदी अरब 323720 4189 299998
पाकिस्तान 299855 6365 287950
तुर्की 286455 6895 255407
इटली 283180 35587 211885
इराक 278418 7814 213817
जर्मनी 255689 9311 228662
फिलीपींस 248947 4066 186058
इंडोनेशिया 207203 8456 147510
उक्रेन 145572 3023 65877
इजराइल 143049 1055 109775
कनाडा 134924 9163 118990
बोल्विया 123345 7146 77216
इक्वाडोर 122162 10749 91242
कतर 121052 205 117978
कजाकिस्तान 106584 1634 100248
डोमनिका रिपब्लिक 101716 1937 75034
मिस्र 100403 5577 80689
पनामा 99715 2127 72203
रोमानिया 99684 4065 41010
कुवैत 92822 556 83040
बेल्जियम 89691 9917 18641
ओमान 88337 762 83325
स्वीडन 86194 5843 10163
चीन 85153 4634 80358
ग्वाटेमाला 80306 2918 68927
नीदरलैंड्स 78511 6249 250
मोरक्को 77878 1453 59723
संयुक्त अरब अमीरात 76911 398 67945
जापान 74755 1432 65494
बेलारूस 73591 732 72203
पोलैंड 72453 2159 58069
होंडूरास 65802 2049 15577
पुर्तगाल 62126 1852 43441
इथोपिया 61700 966 23054
बहरीन 58207 207 52284

International News inextlive from World News Desk