टोक्यो (राॅयटर्स)। भारत में लगातार दूसरे दिन दुनिया में सबसे अधिक डेली कोरोनो वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 330,000 से ज्यादा संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

फ्रांस में घरेलू यात्रा प्रतिबंध हटेगा

ब्रिटेन में हुई एक रिसर्च के मुताबिक, नोवल कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान के बाद सभी उम्र के वयस्कों में कोविड-19 के संक्रमण में 65 प्रतिशत की गिरावट आई है। ब्रिटेन में कहा गया है कि कोविड-19 सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के बाद अर्थव्यवस्था को खोलने में मदद मिलेगी। फ्रांस 3 मई की शाम 7 बजे से घरेलू यात्रा पर लगे प्रतिबंधों को हटा लेगा। हालांकि महामारी पर नियंत्रण होने तक उन इलाकों में कर्फ्यू जारी रहेगा। पांच देशों से आए लोगों पर क्वाॅरंटीन के नियम लागू रहेंगे।

भारत व पाक से उड़ान पर रोक

कनाडा सरकार ने भारत तथा पाकिस्तान से 30 दिनों के लिए उड़ानों पर अस्थाई रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध बृहस्पतिवार से लागू होगा। कनाडा सरकार ने महामारी पर नियंत्रण के लिए सख्त प्रतिबंध लागू किए हैं। टेक्सास हेल्थ एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि यहां जाॅनसन एंड जाॅनसन की कोविड-19 वैक्सीन लगाने के बाद एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे ब्लड क्लाॅट की शिकायत थी। वेनेजुएला का विपक्ष कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए कोवैक्स कार्यक्रम के जरिए अमेरिका को 100 मिलियन डाॅलर का भुगतान करने को तैयार हो गया है। दक्षिण अमेरिकी देशों में अब भी महामारी के खिलाफ टीकाकरण बहुत धीमी गति से चल रहा है।

ओंटारियों में तीसरी लहर

कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बाद ओंटारियो के अस्पताल तथा आईसीयू मरीजों की भीड़ से भर गए हैं। नई लहर में संक्रमण की तेजी से बढ़ी संख्या कनाडा की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए चुनौती बनकर सामने आई है। जापान के एक कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने टोक्यो, ओसाका तथा अन्य दो प्रांतों के लिए 'छोटा तथा शक्तिशाली' स्टेट्स ऑफ इमर्जेंसी की घोषणा कर दी है। मंत्री ने कहा कि ओलंपिक के अब तीन महीने ही रह गए हैं तथा देश अब भी महामारी पर नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रहा है।

International News inextlive from World News Desk