law of marriage and consent age in the world most powerful countries
law of marriage, law of consent age, Age of consent, consent laws, marriage laws, legal marriage,  child marriage
जानें दुनिया में क्या उम्र है शादी और 'रजामंदी' की
नाबालिग पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना ऐतिहासिक सुनाते हुए 77 साल पुराने एक कानून पर एक नया पक्ष रखा है। कोर्ट ने कहा 18 साल से कम उम्र की पत्नी के साथ बिना सहमती के संबंध बनाने को दुष्कर्म की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे में यदि पति के खिलाफ शिकायत की जाती है तो दस साल की जेल और पॉक्सो एक्ट के तहत उम्रकैद भी हो सकती है। हम आपको दुनिया में शादी की उम्र और रजामंदी के बारे में बताने जा रहे हैं।

1- अमेरिका में माता-पिता की सहमति के बिना लड़के और लड़की की शादी की उम्र 18 साल है। अभिभावक की सहमति से शादी की कोई न्यूनतम उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है। संबंध बनाने के लिए सहमति की उम्र सीमा 16-18 साल है। अमेरिका के कानून में कुछ अपवाद भी हैं।

2- चीन में बिना अभिभावक की मर्जी के शादी की उम्र सीमा लड़के के लिए 22 साल और लड़की के लिए 20 साल है। यहां शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति को लेकर उम्र सीमा 14 साल है। 

3- जापान में अभिभावकों की सहमति के बगैर शादी की उम्र सीमा लड़के और लड़की दोनों के लिए 20 साल है। माता-पिता की सहमति से शादी की उम्र सीमा 18 और 16 साल है। यहां शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति की उम्र 13 साल है।

4- रूस में माता-पिता की सहमति के बगैर शादी की उम्र सीमा समान रूप से 18 साल और अभिभावक की सहमति के साथ शादी की उम्र समान रूप से 16 साल है। यहां सहमति से संबंध बनाने की उम्र सीमा भी 16 साल तय की गई है।

5- यूके में माता-पिता की मर्जी के बगैर एकसमान उम्र सीमा 18 साल और उनकी सहमति से शादी की उम्र समान रूप से 16 साल है। यहां सहमति से शारीरिक संबंध बनाने की उम्र भी 16 साल ही है।

6- फ्रांस में दोनों प्रकार से शादी की उम्र सीमा 18 साल है जबकि यहां के कानून के मुताबिक सहमति से संबंध बनाने की उम्र 15 साल तय की गई है। 

भारत में क्या है कानून
भारत में लड़कियों के शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल है। सहमति से शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी यही उम्र सीमा है। कोर्ट ने आईपीसी की उस धारा 375(2) को असंवैधानिक बताया है। इसके मुताबिक 15 से 18 साल की बीवी से उसका पति संबंध बनाता है तो उसे दुष्कर्म नहीं माना जाएगा। कोर्ट ने कहा है कि यदि यदि नाबालिग पत्नी एक साल के भीतर शिकायत करती है तो पति पर रेप का मुकदमा चलेगा। कोर्ट के फैसले के बाद अब शादी, सहमति और मैरिटल सेक्स को लेकर एक कानून हो गया है।

International News inextlive from World News Desk