अब रोज सुबह बदल जाएगा पेट्रोल-डीजल का दाम, आसानी से लगा सकेंगे पता

ऑयल कंपनियों ने जारी किया एसएमएस नंबर, वेबसाइट पर भी करेंगे अपडेट

<अब रोज सुबह बदल जाएगा पेट्रोल-डीजल का दाम, आसानी से लगा सकेंगे पता

ऑयल कंपनियों ने जारी किया एसएमएस नंबर, वेबसाइट पर भी करेंगे अपडेट

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: अब हर सुबह सोने-चांदी की तरह पेट्रोल और डीजल के दाम रोज बदलेंगे। इनका अपडेट लेना भी जरूरी होगा। ऐसे में चिंता करने की बात नहीं है। घर बैठे इनके दाम लेना आसान होगा। इसके आधार यह भी तय कर सकेंगे कि आज कितना ईधन गाड़ी में डलवाना है। रोज यह अपडेट उपलब्ध कराने के लिए तेल कंपनियों ने एसएमएस नंबर जारी किया है।

बड़े अक्षर में लिखेंगे रेट

अभी तक केवल सोने और चांदी की कीमत रोज तय होती थी, लेकिन अब पेट्रोल और डीजल भी इस श्रेणी में आ गये हैं। तेल कंपनियां इनका प्राइज रोज तय करेंगी। ये सुबह छह से अगले दिन सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों को निर्देश जारी किया है कि वे अपने यहां बड़े अक्षरों में रोज कीमतें लिखवाएं। बता दें कि शहर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल कारपोरेशन और भारत पेट्रोलियम के ढाई सौ से अधिक पेट्रोल पंप मौजूद हैं।

ऐसे पता चलेगा दाम

वैसे तो न्यूज पेपर, रेडियो और वेबसाइट्स पर रोज कीमतें अपडेट होंगी। इसके अलावा आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के लिए आपको आरएसपी डीलर कोड लिखकर उसे 9224992249 पर भेजना होगा। वहीं अगर आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक हैं तो आपको यह मैसेज 9222201122 पर भेजना होगा। इसके अलावा भारत पेट्रोलियम के ग्राहक को 9223112222 पर मैसेज भेजना होगा। आपको डीलर कोड पेट्रोल पंप पर लिखा दिख जाएगा। बता दें कि रोज पेट्रोल-डीजल के दाम <अब हर सुबह सोने-चांदी की तरह पेट्रोल और डीजल के दाम रोज बदलेंगे। इनका अपडेट लेना भी जरूरी होगा। ऐसे में चिंता करने की बात नहीं है। घर बैठे इनके दाम लेना आसान होगा। इसके आधार यह भी तय कर सकेंगे कि आज कितना ईधन गाड़ी में डलवाना है। रोज यह अपडेट उपलब्ध कराने के लिए तेल कंपनियों ने एसएमएस नंबर जारी किया है।

बड़े अक्षर में लिखेंगे रेट

अभी तक केवल सोने और चांदी की कीमत रोज तय होती थी, लेकिन अब पेट्रोल और डीजल भी इस श्रेणी में आ गये हैं। तेल कंपनियां इनका प्राइज रोज तय करेंगी। ये सुबह छह से अगले दिन सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों को निर्देश जारी किया है कि वे अपने यहां बड़े अक्षरों में रोज कीमतें लिखवाएं। बता दें कि शहर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल कारपोरेशन और भारत पेट्रोलियम के ढाई सौ से अधिक पेट्रोल पंप मौजूद हैं।

ऐसे पता चलेगा दाम

वैसे तो न्यूज पेपर, रेडियो और वेबसाइट्स पर रोज कीमतें अपडेट होंगी। इसके अलावा आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के लिए आपको आरएसपी डीलर कोड लिखकर उसे 9ख्ख्ब्99ख्ख्ब्9 पर भेजना होगा। वहीं अगर आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक हैं तो आपको यह मैसेज 9ख्ख्ख्ख्0क्क्ख्ख् पर भेजना होगा। इसके अलावा भारत पेट्रोलियम के ग्राहक को 9ख्ख्फ्क्क्ख्ख्ख्ख् पर मैसेज भेजना होगा। आपको डीलर कोड पेट्रोल पंप पर लिखा दिख जाएगा। बता दें कि रोज पेट्रोल-डीजल के दाम www.timesbull.comwww.timesbull.com पर भी देख सकते हैं।