कानपुर। सड़क पर कचरा फेंकने के चलते एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से डांट खाने वाले और फिर उनके हसबैंड क्रिकेटर विराट कोहली की तरफ से बनाए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के चलते चर्चा में आए अरहान सिंह ने इस कपल को लीगल नोटिस भेजा है। 
खबरों के मुताबिक, अरहान ने विराट और अनुष्का पर उन्हें अपने करोड़ों ऑनलाइन फैंस के सामने बदनाम करने का आरोप लगाते हुए बीते शनिवार को नोटिस भेजा। अरहान का कहना था कि उन्होंने गेंद इस कपल के पाले में डाल दी है और अब वह उनके रिस्पांस के बाद ही कोई रिएक्शन देंगे। 
'पब्लिसिटी स्टंट' का लगाया आरोप: गौरतलब है कि सड़क पर कचरा फेंकने को लेकर अनुष्का ने आलीशान कार में बैठे एक शख्स को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। उनके हसबैंड विराट ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। इसके बाद अरहान ने अपनी पहचान बताते हुए विराट और अनुष्का पर 'चीप पब्लिसिटी' हासिल करने का आरोप लगाया था और कहा था कि कचरा उनकी गाड़ी से नहीं बल्कि अनुष्का के मुंह से निकला था।
उनका कहना था कि अनुष्का उनसे थोड़ी तमीज से बात कर सकती थीं। अरहान की मदर ने भी अनुष्का को जमकर बुरा-भला कहा था। 

विराट-अनुष्का को लीगल नोटिस,सोशल मीडिया पर वायरल किया था वीडियो

'पब्लिसिटी स्टंट' का लगाया आरोप: गौरतलब है कि सड़क पर कचरा फेंकने को लेकर अनुष्का ने आलीशान कार में बैठे एक शख्स को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। उनके हसबैंड विराट ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। इसके बाद अरहान ने अपनी पहचान बताते हुए विराट और अनुष्का पर 'चीप पब्लिसिटी' हासिल करने का आरोप लगाया था और कहा था कि कचरा उनकी गाड़ी से नहीं बल्कि अनुष्का के मुंह से निकला था।

उनका कहना था कि अनुष्का उनसे थोड़ी तमीज से बात कर सकती थीं। अरहान की मदर ने भी अनुष्का को जमकर बुरा-भला कहा था। 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk