देहरादून (एएनआई)। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने बुधवार को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। देहरादून में राजभवन में आयोजित एक समारोह में गुरमीत सिंह को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। गुरमीत सिंह जो भारतीय सेना के उप प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हुए, एक उच्च पदस्थ पूर्व सेना अधिकारी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बेबी रानी मौर्य का स्थान लिया है, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने से तीन साल पहले 8 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था।
सेना में रहा शानदार सफर
समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी और मुख्य सचिव एसएस संधू और डीजीपी अशोक कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना में करीब 40 वर्ष की सेवा के बाद 2016 में सेवानिवृत्त हुए। इस दाैरान उनका कार्य काफी सराहनीय रहा है। इससे उन्हें चार राष्ट्रपति पुरस्कार और दो चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमंडेशन अवॉर्ड मिले। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ रहे और चीन मामलों से जुड़े मिलिट्री ऑपरेशन के निदेशक भी रहे है।

National News inextlive from India News Desk