बेहद भावुकतापूर्ण था मुफासा को जंगल में आजाद देखना
जब दंगा नियंत्रक पुलिस और एक सरकारी वकील के संयुक्त प्रयासों के बाद मुफासा नाम के एक पहाड़ी शेर को पेरू के यात्रा सर्कस की कैद से 20 साल बाद रिहा करा करा के संरक्षित जंगल में छोड़ा गया तो ये उसके व्यवहार को देख कर रेस्क्यू टीम की आंखों में आंसू भर आए थे। मुफासा पेड़ों के बीच से गुजरते हुए खुशी से कभी छुप रहा था और कभी सामने आ रहा थ ये सब कुछ उसकी आजादी की खुशी को जाहिर कर रहा था। उसके इस अंदाज से उसे छोड़ने आयी टीम जो इस दृश्य को फिल्मा रही थी बेहद भावुक हो गयी।

Loin king Mufasa

पेरू में प्रतिबंधित है सर्कस में वन्य पशुओं बंधक रखना
हालाकि पेरू में जंगली पशुओं को सर्कस में बंधक बना कर रखना और उनको इस्तेमाल करना कानूनन प्रतिबंधित है इसके बावजूद ये यात्रा सर्कस 20 साल तक मुफासा को लेकर एक शहर से दूसरे शहर घूमता रहा और उससे करतब करवाता रहा। अंतत अंतरराष्ट्रीय पशु संरक्षक संस्था ADI, के सह संस्थापक जैन क्रीमर ने इस बात का संज्ञान लिया और मुफासा को रिहाई दिलवायी।

Loin king Mufasa

चेन और हार्नेस में फंसा रहता था मुफासा  
क्रीमर ने बताया कि मुफासा को चेन और हार्नेस से बंधे हुए एक पिंजरे सर्कस के लोडर के पीछे समान के साथ लदे देखना बेहद दर्दनाक था। इस क्रूर हालात में वो 20 साल से सर्कस के साथ एक शहर से दूसरे शहर में घूम रहा था। उन्होंने कहा कि जब 20  साल बाद उसकी रिहाई के दिन मुफासा की हार्नेस और भारी भरकम चेन को काटा गया तो और उसने अपने शरीर को फैला कर पहली बार अंगड़ाई ली तो वो एक शानदार दृश्य था। क्रीमर के अनुसार मुफासा को जंगल में आजादी के साथ पेड़ों के आगे पीछे घूमते देखना एक जादुई अहसास था।

inextlive from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk