कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बाॅलीवुड में कई स्टार एक्‍टर्स हाई एज्यूकेटेड हैंं तो वहीं कुछ स्टार्स न के बराबर पढ़े लिखे हैं। मजे की बात तो यह है कि बिना पढ़े लिखे होकर भी ये लोग बाॅलीवुड पर राज कर रहे हैं। इन स्टार्स में दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया और रणवीर जैसे कई बड़े सेलेब्स के नाम शामिल हैं जिन्होंने किसी न किसी रीजन से पढ़ाई बीच में छोड़ दी। कौन हैं बाॅलीवुड के ये कम पढ़े लिखे स्टार्स...

रणवीर कपूर: चाॅकलेटी बाॅय के नाम से फेमस बाॅलीवुड स्टार रणवीर कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं। लाखों- करोड़ों की तादाद में उनकी फैन फाॅलोविंग हैं। मगर आपको ये जान के शाॅक लगेगा कि रणवीर सिर्फ दसवीं तक पढ़े है। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। दसवीं में उनके सिर्फ 54 परसेंट मार्क्‍स आए थे।

दीपिका पादुकोण: मूवी ओम शान्ति ओम से बाॅलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज के समय में भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर और महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं, लेकिन वो अपनी पढ़ाई को पूरा नहीं कर पाईं। स्कूलिंग खत्म होने के बाद उन्होंने काॅलेज में एडमिशन लिया पर उनका पढाई में मन नहीं लगा जिस कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और वह केवल 12वीं पास हैं।

सलमान खान: बाॅलीवुड के दबंग सलमान खान का बाॅलीवुड में एक अलग रौब है, इसलिए इन्हें बाॅलीवुड का गाॅडफादर भी कहा जाता है। सलमान खान ने अपनी पढ़ाई मुंबई के स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल से की थी। अपने कुछ पर्सनल रीजन के चलते काॅलेज की पढ़ाई वो पूरी नहीं कर सके।

कैटरीना कैफ: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने कम ऐज में ही माॅडलिंग शुरु कर दी थी, जिसकी वजह से वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो कभी स्कूल ही नहीं गईं, बताया जाता है कि उनकी फैमिली एक जगह से दूसरी जगह बार-बार जाती रही, जिससे कैटरीना कभी स्कूल नहीं जा सकीं। उनकी मां उन्हें घर पर ही पढ़ाती थीं।

काजोल: एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली काजोल पढ़ाई के मामले में काफी पीछे हैं। काजोल ने पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई तो पूरी की, लेकिन वो कभी कॉलेज नहीं गईं। सिर्फ 16 साल की उम्र में ही काजोल ने फिल्मों में डेब्यू कर लिया था और एक्टिंग के चलते एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

प्रियंका चौपड़ा: प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार हैं। उन्होंने छोटी सी उम्र में अपने टैलेंट से भारत का नाम दुनियाभर में रोशन कर दिया था। वैसे तो प्रियंका चोपड़ा को लेकर कहा जाता है कि वो पढ़-लिखकर क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन कॉलेज के दिनों में उन्हें मॉडलिंग के असाइनमेंट मिलने लगे, जिसके चलते उन्होंने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

आमिर खान: आमिर खान की गिनती बाॅलीवुड के टाॅप एक्टर्स में की जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। आमिर खान को पढ़ाई में जरा भी इंटरेस्ट नहीं था, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

करिश्मा कपूर: सबसे कम पढ़े-लिखे सितारों में करिश्मा कपूर का नाम सबसे ऊपर आता है, क्योंकि वो पढ़ाई के मामले में काफी पीछे रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर महज 6 क्‍लास तक पढ़ी हैं और उन्होंने इसके आगे पढ़ाई नहीं की। 16 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में डेब्यू कर लिया था और उनकी पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' थी। कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद 90 के दशक में करिश्मा का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हुआ करता था।

करीना कपूर खान: बाॅलीवुड की बेबो गर्ल करीना कपूर ने मीठीबाई काॅलेज से काॅमर्स की दो साल पढाई की। फिल लॅा फील्ड में उनका इंटेरेस्ट जागा और फिर उन्होंने मुंबई के गर्वमेंट लॅा काॅलेज में एडमिशन ले लिया। पहले साल की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पढाई को बाय-बाय कर दिया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk