फांसी पर वो लटकता था और मौत किसी और की होती थी...!`1
कई बार जान पर बन आई थी
बर्रा के जरौली फेस-2 में रहने वाले राजकुमार की फैमिली में पत्नी वैष्णवी, बेटा राहुल (22) के अलावा दो बेटियां मोना और पिंकी थे। राहुल ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इलाकाई लोगों के मुताबिक राहुल झाड़-फूंक करता था। वह काला जादू पर विश्वास करता था। जादू की क्रियाओं को करने के चक्कर में पहले भी कई बार उसकी जान पर बन आई थी। उसने फांसी लगाकर, जहरीला पदार्थ पीकर और पाण्डु नदी में कूदकर भी जान देने की कोशिश की थी। लेकिन, हर बार वह किसी न किसी तरह बच जाता था। उसके बाद दूरदराज से लोग आते थे। वह सोमवार को भी काला जादू कर रहा था। जिसके दौरान उसने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इसलिए उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरु कर दी है।