उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना हो गई है। इसमें एक व्यक्ति की माैत हो गई है और 10 घायल हो गए हैं।

गौतमबुद्धनगर (एएनआई)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया है। मंगलवार तड़के यहां दनकौर इलाके में घने कोहरे के कारण यात्रियों से भरी एक बस कंटेनर से टकरा गई है। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक बस में 60 यात्री सवार थे।

Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh | At least 10 people injured, one death reported after their bus collided with a container vehicle due to fog in Dankaur area this morning. The bus was carrying 60 passengers. Injured have been taken to a hospital: Gautam Buddha Nagar Police pic.twitter.com/4H7B2inUcP

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 20, 2022

बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस माैके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Posted By: Shweta Mishra