खिलाड़ियों के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें अक्‍सर चर्चा में रहती हैं। किसी का प्‍यार पूरा हो जाता है तो कोई बीच राह में साथ छोड़ देता है। आज हम आपको मशहूर खिलाड़ियों के अफेयर के बारे में बताएंगे। जिसमें कोहली से लेकर सानिया मिर्जा तक सब शामिल है लेकिन इनका प्‍यार कभी पूरा नहीं हो सका।

1. सानिया मिर्जा-शोहराब मिर्जा :
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा आज एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। एक समय ऐसा था जब उनको अपनी इंगेजमेंट तक तोड़नी पड़ी थी। दरअसल सानिया अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा को दिल दे बैठी थीं। दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करते थे। इनकी इंगेजमेंट तक हो चुकी थी लेकिन बाद में कुछ आपसी विवाद के चलते सानिया-शोहराब के बीच दरार पड़ गई। अंत में सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक संग सात फेरे लिए।

3. जहीर खान-ईशा शेरवानी :
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जहीर ने अब तक शादी नहीं की पर कभी उनका अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शेरवानी से था। दोनों ने रिश्ते को प्राइवेट रखा। जब ये कपल कई बार साथ घूमते स्पॉट हुआ तो बात सामने आई। 2011 वर्ल्ड कप के बाद जहीर और ईशा शादी करने वाले थे लेकिन अचानक ही दोनो का ब्रेकअप हो गया।

5. युवराज सिंह-किम शर्मा :
क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम सबसे ज्यादा बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। क्रिकेटर युवराज सिंह कभी एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे। 4 साल के अफेयर के बाद ये रिश्ता 2007 में खत्म हुआ। फिर युवी की लाइफ मे दीपिका पादुकोण आई पर वो रिश्ता भी ज्यादा दिन नही चला। युवी ने हाल ही मे एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई कर ली है।

7. सौरव गांगुली-नगमा :
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने साल 2001 में खेल से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। 1999 में पहली बार सौरव की मुलाकात नगमा से हुई। पहली ही मुलाकात के बाद दोनो बेहद करीब आ गए। पर ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नही चला और दोनो अलग हो गए।
इन बॉलीवुड हसीनाओं और क्रिकेटर्स के अफेयर ने बटोरी सुर्खियां

9. क्रिस्टियानो रोनाल्डो-इरिना :
मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रशियन सुपरमॉडल इरिना शेक के साथ करीब पांच साल तक अफेयर रहा। हालांकि रोनाल्डो की मां को शेक की कुछ बातें पसंद नहीं आई। जिसका असर उनके रिलेशनशिप पर भी पड़ा और अंत में दोनों अलग हो गए।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari