चीन के शियामिन में नौंवे ब्रिक्‍स सम्‍मेलन की शुरुआत हो चुकी है। पिछले साल यह भारत में हुआ था। इस बार चीन इसकी मेजबानी कर रहा है। ब्रिक्‍स में कितने देश शामिल हैं यह तो आपको पता होगा। लेकिन कुछ ऐसे भी तथ्‍य हैं जिनसे आप अनजान हैं। आइए हम बताते हैं....

1. भारत और चीन ने मिलकर 2001 में पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्था को टक्कर देने के लिए एक समूह बनाने की सोची। इसमें उनका साथ देने ब्राजील और रूस भी साथ आ गए। फिर स्थापना हुई BRICs की। शुरुआत में इसमें सिर्फ चार देश (भारत, चीन, रूस और ब्राजील) ही शामिल थे। इनका पहला सम्मेलन 2009 में हुआ। ठीक दो साल बाद 2011 में साउथ अफ्रीका भी इस समूह से जुड़ गया। फिर इसका नाम BRICS रख दिया गया। अब इस समूह में सिर्फ पांच देश हैं।

3. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में हर पांच में से दो व्यक्ित ब्रिक्स देश के रहने वाले हैं। यानी कि ब्रिक्स में शामिल सभी पांच देशों की कुल आबादी करीब 3 बिलियन है जबकि पूरी दुनिया की आबादी 7 बिलियन है।

5. दुनिया की कुल जीडीपी का 30 परसेंट हिस्सा ब्रिक्स देशों से आता है। उम्मीद है कि साल 2030 तक यह जी-7 समूह के बराबर पहुंच जाएगा। वहीं 2050 तक यह जी-7 देशों की कुल जीडीपी का दोगुना हो जाएगा।

7. दुनिया के करीब 50 परसेंट कामगर ब्रिक्स देशों से आते हैं।

9. भविष्य में ब्रिक्स में कुछ और देश भी शामिल हो सकते हैं। जिसमें अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, मैक्िसको, टर्की, ईजिप्ट, ईरान, नाइजीरिया, सूडान, बांग्लादेश और ग्रीस जुड़ने के लिए बेताब हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari